राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने के खिलाफ कांग्रेसी करेंगे जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम 

राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने के खिलाफ कांग्रेसी करेंगे जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम 

स्वतंत्र प्रभात-
 
झारखंड-केरेडारी प्रखंड स्थित बाजार टांड़ में आज राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के खिलाफ में कांग्रेसियों द्वारा जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम केरेडारी बुध बाजार बांग्ला टाड़ में रखा गया है। कार्यक्रम का समय दोपहर के करीब 2:00 बजे रखा गया है। कार्यक्रम को लेकर केरेडारी प्रखंड कांग्रेस कमेटी के सभी वरिष्ठ कांग्रेसी पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता, सभी पंचायत अध्यक्ष, सभी मंच मोर्चा के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, ओबीसी कांग्रेस, अल्पसंख्यक कांग्रेस, एसटी एससी कांग्रेस आदि के पदाधिकारी से अपने कमेटी के साथ कार्यक्रम स्थल पर भारी से भारी संख्या में पहुंचने की अपील की गई है।
 
बताया गया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बड़कागांव के विधायक अंबा प्रसाद एवं योगेंद्र साहू पूर्व कृषि मंत्री झारखंड सरकार, हजारीबाग जिला कांग्रेस कमेटी के ऊर्जावान अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार यादव मुख्य रूप से उपस्थित होंगे। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी की पूरी टीम, विशिष्ट अतिथि बड़कागांव विधानसभा प्रभारी इंदिरा देवी, कार्यक्रम प्रभारी रामसेवक सोनी, मोहम्मद शेख अब्दुल्लाह खान,  कजरू साहू, अनीता सिंह दक्षिणी क्षेत्र जिला परिषद सदस्य, महेश साहू महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी सह मुख्य संघ के अध्यक्ष एवं उत्तरी क्षेत्र के कांग्रेस मंडल अध्यक्ष, दक्षिणी क्षेत्र के कांग्रेस मंडल अध्यक्ष, कांग्रेस समर्थित सम्मानित पंचायत प्रतिनिधि, मुखियागण, पंचायत समिति सदस्य गण, 20 सूत्री अध्यक्ष/उपाध्यक्ष/सदस्य, सभी प्रकोष्ठ के विधायक प्रतिनिधि, समाजसेवी  आदि से आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की गई है। उक्त पूरी जानकारी कांग्रेस कमेटी केरेडारी प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र कुमार गुप्ता ने दी।

About The Author

Post Comment

Comment List

No comments yet.

अंतर्राष्ट्रीय

चंद्रयान-5 मिशन भारत और जापान के बीच एक संयुक्त प्रोजेक्ट, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी चंद्रयान-5 मिशन भारत और जापान के बीच एक संयुक्त प्रोजेक्ट, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी
चंद्रयान-5 मिशन-  भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अध्यक्ष, एस. सोमनाथ ने घोषणा की है कि भारत सरकार ने चंद्रयान-5...

Online Channel