एडीएम ने सब रजिस्टार कार्यालय में मारा छापा

एडीएम ने सब रजिस्टार कार्यालय में मारा छापा

स्वतंत्र प्रभात-
 
 
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त रुख के बाबजूद अधिकारी कार्यालय में समय से नहीं पहुंच रहे हैं। इसका खुलासा उस समय हुआ जब एडीएम अभिषेक कुमार नगर के सब रजिस्ट्रार कार्यालय में औचक निरीक्षण करने पहुंच गये। पौने 11 बजे तक भी सब रजिस्ट्रार और लिपिक कार्यालय में नहीं मिले। एडीएम को कार्यालय में कुछ लड़के काम करते मिले, जिनसे पूछा तो उन्होंने कोई संतोष जनक उत्तर नहीं दिया। जिसके बाद दो युवकों को एडीएम ने पुलिस के सुपुर्द कर दिया। 
 
बुधवार सुबह एडीएम अभिषेक कुमार सब रजिस्ट्रार कार्यालय में  अचानक पहुंच गये। उन्होंने थाना से फोर्स लिया और कार्यालय का दरवाजा बंद करा दिया। इसके बाद उन्होंने कार्यालय में मौजूद मिले लोगों से उनका आइडी कार्ड और कार्यालय में आने का प्रयोजन पूछा। इस पर पांच लोग संदिग्ध मिले। उनसे एडीएम ने पूछा, लेकिन वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इस दौरान तीन युवक भागने में सफल हो गये जबकि दो को एडीएम ने पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इस दौरान उनके साथ उप जिलाधिकारी विवेक मिश्रा भी साथ रहे। निरीक्षण के दौरान सब रजिस्टार गौरव वर्मा और कनिष्ठ सहायक लिपिक अनुपस्थित मिले। हालांकि बाद में सब रजिस्ट्रार पहुंच गये। एडीएम की कार्यवाही से कार्यालय में मौजूद लोगों और अधिवक्ताओं में भी खलबली मची रही।
 
एडीएम अभिषेक कुमार ने बताया कि भ्रष्टाचार की शिकायत पर सब रजिस्टार कार्यालय में छापा मार कार्यवाही की। इस दौरान सब रजिस्टार गौरव वर्मा और कनिष्ठ सहायक अनुपस्थित मिले। उनसे स्पष्टी करण मांगा जायेगा। वहीं दो लोग कार्यालय में संदिग्ध मिले, जिन्हें पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है। 

About The Author

Post Comment

Comment List

No comments yet.

अंतर्राष्ट्रीय

चंद्रयान-5 मिशन भारत और जापान के बीच एक संयुक्त प्रोजेक्ट, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी चंद्रयान-5 मिशन भारत और जापान के बीच एक संयुक्त प्रोजेक्ट, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी
चंद्रयान-5 मिशन-  भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अध्यक्ष, एस. सोमनाथ ने घोषणा की है कि भारत सरकार ने चंद्रयान-5...

Online Channel