पूर्व चेयरमैन सुभाष की पत्नी पर सपा ने किया भरोसा
रूद्रपुर, देवरिया। काफी उठापटक के बाद समाजवादी पार्टी ने भी नगर पंचायत रुद्रपुर से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया। पार्टी ने पूर्व चेयरमैन सुभाष चंद मद्धेशिया की पत्नी नर्मदा मद्धेशिया पर भरोसा जताया है। जानकारों की माने तो समाजवादी पार्टी से टिकट के लिए निवर्तमान चेयरमैन वीरेंद्र शर्मा की पत्नी बबीता शर्मा ने आवेदन किया था। वही नगर पंचायत अध्यक्ष के पद पर चुनाव लड़ने की लालसा रखने वाले निवर्तमान सभासद लल्लन गुप्ता ने भी अपनी पत्नी के नाम आवेदन किया था। इसके अतिरिक्त युवा नेता महेश भाई ने अपनी पत्नी को सपा से टिकट दिलाने की मांग की थी। समाजवादी पार्टी ने अभी जल्दी ही देवरिया जिला का जिला अध्यक्ष व्यास यादव को घोषित किया था। व्यास यादव जमीनी कार्यकर्ता हैं और उनके ऊपर बड़ी जिम्मेदारी थी। पार्टी ने पूर्व चेयरमैन सुभाष पर भरोसा जताते हुए उनकी पत्नी को उम्मीदवार बनाया है। जिससे क्षेत्र के सपा नेताओं में हर्ष व्याप्त है। समाजवादी पार्टी में भी अटकलों का बाजार ठंडा पड़ गया है। अब रुद्रपुर में नगर पंचायत का चुनाव काफी रोमांचक और त्रिकोणीय होने के आसार हैं।

Comment List