बरही मुखिया संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने नव पदस्थापित इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी का किया स्वागत 

बरही मुखिया संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने नव पदस्थापित इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी का किया स्वागत 

बरही मुखिया संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने नव पदस्थापित इंस्पेक्टर सह  का किया स्वागत 

 

संवाददाता : बरही/झारखण्ड- धनंजय कुमार 

रविवार को बरही प्रखंड के मुखिया संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने बरही थाना में नव पदस्थापित इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह का बुके देकर व माला पहनाकर स्वागत किया। मुखिया संघ के अध्यक्ष विजय कुमार यादव ने नए थाना प्रभारी से आग्रह किया कि क्षेत्र की समस्या के निदान में उनका सहयोग लिया जाए। साथ ही उन्हें आश्वस्त किया कि पुलिस पदाधिकारियों को क्षेत्र में हर सम्भव मदद की जाएगी। नए पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह ने सभी मुखिया से आग्रह किया कि लोगों को वह जागरूक करें कि जमीन से सम्बंधित मामला अंचल कार्यालय लेकर जाए,  जिससे लोगों की परेशानी कम हो।

साथ ही उन्होंने सभी मुखिया से अनुरोध किया कि छोटे छोटे मामलों का निष्पादन गांव स्तर से करने का प्रयास करें। मौके पर मुखिया संघ के अध्यक्ष सह मलकोको मुखिया विजय कुमार यादव, मुखिया संघ के सचिव सह रसोईया धमना मुखिया गोविंद प्रसाद साहू, मुखिया संघ के कोषाध्यक्ष सह गोरिया करमा मुखिया प्रतिनिधि राजन यादव, बरसोत मुखिया मोतीलाल चौधरी, कोलहुआकला मुखिया मंगलदेव यादव, करसो मुखिया प्रतिनिधि मुकेश राम, पंचमाधव मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र गोप, खोंडाहार मुखिया प्रतिनिधि खिरोधर यादव, बरही पश्चिमी मुखिया शमसेर आलम, दुलमहा मुखिया नारायण यादव, केदारूत मुखिया प्रतिनिधि विशेश्वर यादव, डपोक मुखिया प्रतिनिधि अर्जुन रविदास, बरही पूर्वी मुखिया प्रतिनिधि छोटन ठाकुर, कोनरा मुखिया प्रतिनिधि मो ताजुद्दीन, टिंकू आलम सहित अन्य मौजूद थे।

Haryana: हरियाणा में ACB टीम का एक्शन, रजिस्ट्रार ऑफिस का असिस्टेंट रिश्वत लेते गिरफ्तार Read More Haryana: हरियाणा में ACB टीम का एक्शन, रजिस्ट्रार ऑफिस का असिस्टेंट रिश्वत लेते गिरफ्तार

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel