मॉडल विद्यालय बुंडू में विद्यालय प्रबंधन समिति का हुआ पुनर्गठन

मॉडल विद्यालय बुंडू में विद्यालय प्रबंधन समिति का हुआ पुनर्गठन

मॉडल विद्यालय बुंडू में विद्यालय प्रबंधन समिति का हुआ पुनर्गठन

शिक्षा के स्तर में सुधार लाना पहली प्राथमिकता : विजय यादव

संवाददाता : बरही/धनंजय कुमार 

बरही प्रखंड अंतर्गत मलकोको पंचायत के बुंडू में संचालित मॉडल विद्यालय प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के आलोक में विद्यालय प्रबंधन समिति के पुनर्गठन हेतु विद्यालय सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता मालिकों को मुखिया विजय कुमार यादव ने किया। बैठक में अध्यक्ष के रूप में रंजू देवी, उपाध्यक्ष संतोष कुमार यादव, सदस्यों में कौशल्या देवी, संजू देवी, सबीना प्रवीण, रेशमी देवी, किरण देवी, रंजू देवी, संयोजिका एवं उप संयोजक में कौशल्या देवी, संजू देवी, विद्यालय प्रबंधन समिति के पदेन सदस्यों में प्रधानाध्यापिका टुनटुन देवी, शिक्षक संजय कुमार यादव, करण राम, राजेंद्र प्रसाद मेहता, स्थानीय मुखिया विजय कुमार यादव चुने गए। मौके पर मुखिया विजय कुमार यादव ने शिक्षा में गुणवत्ता लाना मेरी पहली प्राथमिकता है। इसके लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा। शिक्षा की गुणवत्ता बनाने के मार्ग में जो भी अवरोध हैं, उसे मैं दूर करूंगा। उन्होंने चुने गए विद्यालय प्रबंधन समिति में चुने गए पदाधिकारियों और  सदस्यों को बधाई देते हुए उनसे विद्यालय के शिक्षण कार्यों में सहयोग देने की अपील की। बैठक में सीताराम नायक, शत्रु यादव, संतोष गिरी, रामसहाय यादव, कैलाश यादव, मनोज कुमार राणा, राम लखन यादव, कैलाश यादव, रोहित यादव आदि उपस्थित रहें।

About The Author

Post Comment

Comment List

No comments yet.

अंतर्राष्ट्रीय

चंद्रयान-5 मिशन भारत और जापान के बीच एक संयुक्त प्रोजेक्ट, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी चंद्रयान-5 मिशन भारत और जापान के बीच एक संयुक्त प्रोजेक्ट, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी
चंद्रयान-5 मिशन-  भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अध्यक्ष, एस. सोमनाथ ने घोषणा की है कि भारत सरकार ने चंद्रयान-5...

Online Channel