युवा महासभा के चैथी पंचायत अध्यक्ष बनाए गए श्याम दांगी
युवा महासभा के चैथी पंचायत अध्यक्ष बनाए गए श्याम दांगी
चौपारण : मिथुन कुमार
कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमें लगभग डेढ़ दर्जन लोगों ने सदस्यता ग्रहण किया। मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष सागर कुशवाहा ने कहा कि नवनियुक्त पंचायत अध्यक्ष को बधाई दिया। कहा की मैं आशा करता हूं कि पूरे पंचायत में आप कम से कम 500 सदस्यों को सदस्यता ग्रहण करवाएंगे और पंचायत कमेटी का विस्तार करेंगे। विशिष्ट अतिथि संजय मेहता ने कहा कि समाज के युवाओं को आगे आने की आवश्यकता है तब जाकर के समाज के उत्थान हो सकेगा और अगर राजनीतिक में हिस्सेदारी चाहिए तो समाज के युवाओं को हर हाल में आगे आना होगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विष्णुधारी दांगी, शंकर दांगी, प्रेमधारी दांगी, सूरज देव दांगी, गौरी कुशवाहा, अजय दांगी, लक्ष्मी दांगी, राजेंद्र दांगी, धर्मेंद्र दांगी, राजू दांगी एवं विनय दांगी सहित कार्यक्रम में काफी संख्या में कुशवाहा बंधु उपस्थित थे।

Comment List