विश्व स्तनपान सप्ताह, 2023 का उद्घाटन कार्यक्रम नगर भवन में संपन्न 

विश्व स्तनपान सप्ताह, 2023 का उद्घाटन कार्यक्रम नगर भवन में संपन्न 

विश्व स्तनपान सप्ताह, 2023 का उद्घाटन कार्यक्रम नगर भवन में संपन्न 

माँ का दूध बच्चों के लिए अमृत तुल्य है : उपायुक्त

स्वतंत्र प्रभात : हज़ारीबाग  : कृष्णा कुमार 

विश्व स्तनपान सप्ताह 2023 का उद्घाटन नगर भवन, हजारीबाग में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि नैन्सी सहाय, उपायुक्त, हजारीबाग के द्वारा दीप प्रज्जवलित करके की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से इन्दु प्रभा खलखो, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शशि जायसवाल, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी शांति मार्डी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, जेएसएलपीएस सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, जिला समन्वयक, पिरामल फाउंडेशन के द्वारा स्तनपान के महत्त्व एवं इसके जागरूकता पर विचार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त महोदया द्वारा बताया गया कि विश्व स्तनपान सप्ताह, 2023 का आज उद्घाटन किया जा रहा है। इसके तहत दिनांक 01 से 07 अगस्त तक सभी प्रखंडों / पंचायतों / आँगनबाड़ी केन्द्रों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी महिला पर्यवेक्षिकाओं आँगनबाड़ी सेविकाओं, जेएसएलपीएस के दीदीयों को जन-जन तक स्तनपान के महत्व को पहुंचाने का निदेश दिया गया। उपायुक्त महोदया द्वारा जानकारी दी गई कि नवजात शिशुओं के लिए स्तनपान अमृत के समान है। सभी माताओं को जन्म से 6 माह तक अनिवार्य रूप से स्तनपान कराना चाहिए। रतनपान से बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है। साथ ही इससे धात्री माताओं को भी स्वास्थ्य लाभ होता है। कार्यक्रम के दौरान इस विषय पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता हेतु प्रस्तुति दी गई। इस दौरान समाज कल्याण विभाग द्वारा मोटे अनाज से बने विभिन्न खाद्य पदार्थों का स्टॉल भी लगाया गया। स्वयं सेवी संस्था ब्रेक थ्रू एवं प्लान इण्डिया, हजारीबाग के द्वारा भी 
किशोरियों में माहवारी के दौरान साफ-सफाई एवं स्वच्छता तथा विभिन्न प्रखण्डों में संचालित किशोरी बालिकाओं के शिविर विषय से सम्बन्धित स्टॉल लगाया गया। आँगनबाड़ी केन्द्र सिंघानी-2 की सविका द्वारा स्तनपान एवं कुपोषण से बचाव के लिए गीत के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अन्त में रेखा रानी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, हजारीबाग सदर द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी महिला पर्यवेक्षिका पदाधिकारी कार्यालय कर्मियों में जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी संजय प्रसाद, लिपिक अभिषेक कुमार सिंह, आफताब आलम, महिला पर्यवेक्षिका अनुभा श्वेता होरो, सहायक सह डाटा इंट्री ऑपरेटर सतीश कुमार रजक, यमुना साव, विजय कुमार दास, प्यारी रविदास सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel