गड्ढों में तब्दील होता कोडापुर कसरवालडीह सम्पर्क मार्ग लोगों में गहरा आक्रोश
अनुमानित लागत का पैसा कहा खर्च हुआ पता नही।
स्वतंत्र प्रभात
फूलपुर। प्रयागराज।
बताया जाता है कि उक्त सड़क मार्ग कई वर्षों से गड्ढे में तब्दील हो गया है। लेकिन इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है । बताया जाता है कि पिछले वर्ष ग्राम विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा अनुमोदित सड़क निर्माण के लिए कार्यदाई संस्था ग्रामीण अभियंत्रण पईआईयू प्रयागराज को उक्त मार्ग बनाने जिम्मा ठिकेदार में आर,ए, एण्ड सनस को मिला था जिसका समय अवधि 23/8/2022 से उक्त निमार्ण कार्य प्रारंभ हो कर 22/8/2023 तय समय सीमा तक 5.2 किलो मीटर सडक बना कर देना था

जिसका अनुमति लगात 47.97 लाख रूपए भी पास हो गया है।परंतु समय पर सड़क निर्माण कार्य न होने से बड़े बड़े गड्ढों में तब्दील होने से सड़क पर जलभराव व भीषड़ गन्दगी होने ग्रामवासियों व आम नागरिकों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा रहा है इस सन्दर्भ में ग्राम प्रधान योगेन्द्र कुमार से जानकारी मांगी तो उन्होंने बताया कि यहां विषय बहुत गम्भीर है। सड़क निर्माण कार्य न होने से लोगों को काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ा रहा है।
मैं कई बार इस सन्दर्भ में सम्बंधित विभाग को सूचना दिया परन्तु कोई पुरसा हाल लेने वाला नहीं है। यदि ये सड़क निर्माण कार्य समय अवधि में पूरा हो जाता तो लोगों आने जाने वालों को काफी सहूलियत मिलती। सड़क निर्माण कार्य पूरा न होने ग्राम वासियों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। सड़क तो तय समय में तो नहीं बना लेकिन कागजों में सड़क निर्माण कार्य पूरा होना दिखाई देता हो रहा है।

Comment List