आखिर 2 अक्टूबर की सुबह प्रेमचंद को किसने फोन कर बुलाया ?
कुछ अनसुलझे सवाल छोड़ गया फत्तेपुर कांड
On
रूद्रपुर, देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले का फतेहपुर गांव 2 अक्टूबर की सुबह नरसंहार से दहल उठा। फतेहपुर कांड की गूंज प्रदेश के कोने कोने में सुनाई दी। वीभत्स कांड से शासन और प्रशासन की चूलें हिल गई। फिर भी घटना के 72 घंटे बीतने के बाद फतेहपुर कांड कुछ उलझे सवाल छोड़ गया। जिसका जवाब हर कोई चाहता है। सवाल नंबर 1 घटना के दिन मृतक प्रेमचंद यादव की मोबाइल पर किसका फोन आया था। सवाल नंबर 2 क्या प्रेमचंद यादव की हत्या सिर्फ और सिर्फ सत्य प्रकाश दुबे और उनके परिजनों ने की।
सवाल नंबर 3 यदि सत्य प्रकाश दुबे के परिजनों ने प्रेमचंद यादव की हत्या कर दी तो वे घर छोड़कर भागे क्यों नहीं। सवाल नंबर 4 क्या सत्य प्रकाश दुबे और प्रेमचंद यादव के बीच झगड़े का फायदा किसी तीसरे ने उठाया। सवाल नंबर 5 सत्य प्रकाश दुबे के छोटे भाई ज्ञान प्रकाश दुबे उर्फ साधु अब तक कहां है। इसी तरह के कुछ और सवाल हैं जो लोगों के जेहन में कौंध रहे हैं। घटना के बाद शासन और प्रशासन के लोग जिस तरह की तेजी दिखा रहे हैं यदि वही तेजी सत्य प्रकाश दुबे के प्रार्थना पत्र पर उठाई गई होती तो क्या यह घटना घटित होती।
जमीन संबंधी ज्यादातर मामलों में पैसे वालों की दबंगई और तहसील प्रशासन की घूसखोरी आखिर कब बंद होगी। थाना दिवस, समाधान दिवस, जनता दर्शन और थानों पर आने वाले फरियादियों पर गौर करें तो ज्यादातर मामले राजस्व से जुड़े होते हैं किंतु सबसे कम निस्तारण इन्हीं मामलों का किया जाता है। ज्यादातर मामले ठंडे बस्ते में डाल दिए जाते हैं। जिसका परिणाम मारपीट और हत्या तक में तब्दील होता है।
फतेहपुर कांड के बाद जिस तरीके से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजस्व अधिकारियों को जमीन संबंधी झगड़ों में लापरवाही न बरतने का अल्टीमेट जारी किया है, इसकी जमीनी हकीकत क्या होगी। यदि वास्तव में राजस्व के अधिकारी जमीन संबंधी मामलों को लेकर संवेदनशील हो जाएं तो शायद ज्यादातर झगड़े स्वत: समाप्त हो जाएंगे और थानों तथा तहसीलों में लंबित मुकदमों की संख्या काफी कुछ घट जाएगी। किंतु सबसे बड़ा प्रश्न यह उठता है कि क्या वास्तव में इस भ्रष्ट व्यवस्था, घूसखोरी और घिसे-पिटे पुलिसिया कानून में यह सब संभव है ?
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
14 Dec 2025
13 Dec 2025
12 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
14 Dec 2025 22:42:57
School Holiday: साल के आखिरी महीने दिसंबर का दूसरा सप्ताह अब समाप्त होने जा रहा है। इसके साथ ही उत्तर...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List