जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से सौ दिवसीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से सौ दिवसीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से सौ दिवसीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

अपने अधिकारों को जानना ही हमारा मूल मंत्र है : सौरभ अंशु

स्वतंत्र प्रभात : बरही : धनंजय कुमार  

बरही प्रखंड के अन्तर्गत ग्राम डपोक, दुलमुहा, विजेया में विधिक जागरूकता कार्यक्रम के तहत लोगों विधिक जानकारी दी गई। जिसके तहत बरही प्रखंड के विभिन्न गांवों में घूम कर लोगों को विधिक जानकारी एवं उनके अधिकारों के बारे में बताया गया। अधिवक्ता सौरभ अंशु  ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हर बच्चों को शिक्षा पाना मूलभूत अधिकार में एक है, आप अपने विवेक एवं ज्ञान से सशक्त एवं सबल व्यक्ति बन सकते हैं। शिक्षा के आभाव में लोग अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों से वंचित रह पाते हैं। साथ ही पोस्को एक्ट एवं इन से मिलने वाले कंपनसेक्शन, लैबर लॉज, ह्यूमन हार्शमेंट, ह्यूमन फंडामेंटल राइट्स के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। विधिक के जानकारी के अभाव में उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है और लोग गलत राह पर चले जाते हैं एवं शोषण के अधीन हो जाते है। इसलिए सभी को अपने मूलभूत अधिकारों को जानना अति आवश्यक है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार मुख्य लक्ष्य है की  प्रत्येक व्यक्तियों को अपने अधिकारों एवं कानून को जानना अति आवश्यक है इसलिए हम लोग हर एक कस्बे गली मोहल्ले में जाकर लोगों को विधिक के बारे में बताया करते हैं। साथ जी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पीएलभी जीतू कुमार एवं पंकज कुमार ने ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे लोगों अपने अधिकारों की जानकारी नहीं होने के कारण सभी सरकारी संस्थानों में लोग अपने अधिकार का सेवा नहीं ले पाते हैं जानकारी के अभाव में सरकारी संस्थाओं के कार्य कर रहे हैं। कर्मचारियों द्वारा लोगों को गलत सलाह देकर भेज दिया करते हैं जिन्हें अपने अधिकारों के बारे में पता होता है एवं जानकारी होती है वे लोग लड़कर सभी योजनाओं का लाभ ले लेते हैं। इसलिए सभी को अपने बारे में जानकारी होना अति आवश्यक है।

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel