सत्यप्रकाश के परिजनों के साथ खड़ा है ब्राह्मण समाज : शलभ
नेताओं व समाज सेवियों ने दिया आर्थिक सहयोग

रूद्रपुर, देवरिया। देवरिया जिले के सोंदा में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जन सैलाब उमड़ पड़ा। फतेहपुर कांड में मृतक सत्य प्रकाश दुबे के परिजनों को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित श्रद्धांजलि सभा में विभिन्न दलों के नेताओं सहित ब्राह्मण समाज के नेताओं ने दूर-दूर से शिरकत की। देवरिया सदर के विधायक शलभ मणि त्रिपाठी के आयोजन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उमड़े नेताओं और समाजसेवियों ने खुले हाथों से मृतक सत्य प्रकाश दुबे के बड़े बेटे देवेश को आर्थिक सहयोग किया। इस अवसर पर उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि मृतक सत्य प्रकाश दुबे के परिजनों के साथ पूरा ब्राह्मण समाज मजबूती से खड़ा है। देवेश दुबे, अनमोल दुबे और बड़ी बेटी शोभिता दुबे का कोई बाल बांका का नहीं कर सकता। फतेहपुर कांड में मृत सत्य प्रकाश दुबे के परिजनों के साथ आम जनमानस खड़ा है। घटना के बाद से ही पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने का तांता लगा हुआ है। क्षेत्रीय विधायक जयप्रकाश निषाद ने एक लाख,पूर्व विधायक व ब्राह्मण नेता सुरेश तिवारी ने तीन लाख ,करणी सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरू सिंह ने पांच लाख की आर्थिक सहायता दी है। इसके अतिरिक्त बहुत से समाज सेवाइयों ने गुप्त दान किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विदेश में रह रहे एक भारतीय ने ऐलान किया है कि देवेश दुबे देश के जिस शहर में चाहे एक टू बीएचके का फ्लैट उसे दे दिया जाएगा।
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
खबरें

Comment List