हजारीबाग नगर आयुक्त  ने पूजा पांडालों का किया निरक्षण

हजारीबाग नगर आयुक्त  ने पूजा पांडालों का किया निरक्षण

हजारीबाग नगर आयुक्त  ने पूजा पांडालों का किया निरक्षण

स्वतंत्र प्रभात : हजारीबाग  : कृष्णा कुमार 

दुर्गा पूजा, दीपावली तथा छठ महापर्व को देखते हुए, नगर निगम ने विशेष सफाई अभियान शुरू कर दी है। आज नगर आयुक्त प्रेरणा दीक्षित ने शहर के मटवारी, कोर्रा चौक, देवांगना चौक, हुरहुरू तथा बस स्टेण्ड  स्थित पूजा पांडालों का निरक्षण किया ।प्रशासक ने वहाँ के कमिटी को निदेश दिया कि कूड़ा रखने के लिए उन्हें डस्टबिन खुद लगाना होगा, गंदगी फैलाने पर नगर निगम इसकी सफाई करवाएगी। प्रशासक ने सफाई करवाने के लिए एस बी एम के नोडल पदाधिकारी सह नगर प्रबंधक राजीव रंजन तथा हेड जमादार दीपक गोस्वामी  को, स्ट्रीट लाइट के लिए कनीय अभियंता राजकुमार रजवार तथा स्टोन डस्ट के लिए कनीय अभियंता संजय सिंह तथा रामचन्द्र प्रसाद को निदेश दिया। कोर्रा चौक के पास दुकानदारों ने बाहर अतिक्रमण कर दुकानों को बढ़ा लिया है उसको भी हटवाने का निदेश अतिक्रमण कोषांग को  दिया गया।पूजा पांडालों के प्रतिनिधि को प्रशासक ने निदेश दिया कि वे मूर्ति विषर्जन इस बार  तालाबों में प्रतिबंधित है, उन्हें इसके लिए कृत्रिम विषर्जन  तालाब बनाना होगा उसमे ही विषर्जन  किया जाएगा। नगर निगम  तीन स्थानों पर ऐसी तालाब जबरा, जोरा तालाब, छठ तालाब मटवारी में बनवा रही है। इसके अतिरिक्त प्रशासक ने कनीय अभियंता को निदेश दिया कि आवश्कतानुसार पांडालों में स्टोन डस्ट की आपूर्ति सुनिश्चित करे।इस बार नगर निगम स्वच्छ पांडाल प्रतियोगिता आयोजित करा रही है।इसमें प्रथम तीन स्थान पाने वाले को पुरस्कृत किया जाएगा। निरक्षण के दौरान कार्यपालक अभियंता रमेश सिंह, सहायक नगर आयुक्त बिपिन कुमार, अनिल पांडे, सहायक अभियंता आनंद भूषण, नगर प्रबंधक राजीव रंजन, सभी कनीय अभियंता , प्रधान जमादार तथा प्रधान सहायक निरंजन सिंह उपस्थित थे।

About The Author

Post Comment

Comment List

No comments yet.

आपका शहर

एक भी बैंक संदेह से मुक्त नहीं: सुप्रीम कोर्ट ने बैंक-बिल्डर गठजोड़ की सीबीआई जांच का सुझाव दिया। एक भी बैंक संदेह से मुक्त नहीं: सुप्रीम कोर्ट ने बैंक-बिल्डर गठजोड़ की सीबीआई जांच का सुझाव दिया।
उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गुरुग्राम में सब्सिडी योजनाओं के माध्यम से वित्तपोषित विभिन्न आवास परियोजनाओं...

अंतर्राष्ट्रीय

चंद्रयान-5 मिशन भारत और जापान के बीच एक संयुक्त प्रोजेक्ट, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी चंद्रयान-5 मिशन भारत और जापान के बीच एक संयुक्त प्रोजेक्ट, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी
चंद्रयान-5 मिशन-  भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अध्यक्ष, एस. सोमनाथ ने घोषणा की है कि भारत सरकार ने चंद्रयान-5...

Online Channel