मिलावटी खाद्य पदार्थों की कराई गई जांच 

मिलावटी खाद्य पदार्थों की कराई गई जांच 

देवरिया 21 अक्टूबर। जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा की उपस्थिति में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने फ़ूड सेफ्टी व्हील के माध्यम से मिलावटी खाद्य पदार्थ की जांच करने में सक्षम बनाने के लिए आमजन को जागरूक किया।
 
सहायक आयुक्त खाद्य औषधि एवं प्रशासन विनय कुमार सहाय ने हल्दी पाउडर, गांठ वाली हल्दी, दूध, तेल सहित विभिन्न खाद्य पदार्थ की जांच की जिसमें गांठ वाली हल्दी मिलावटी मिली। डीएम ने तहसील परिसर में स्थित दुकान में समोसा तलने के लिए प्रयोग किये जा रहे तेल की डोम 24 उपकरण से जांच की। टीपीएम लेवल 25 से अधिक वाले तेल में कैंसर कारक कार्बनिक तत्व आ जाते है।
 
जिलाधिकारी ने कहा कि नवरात्र एवं दशहरा के तहत जनपद वासियों को शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने तथा अन्य फलाहार तथा हानिकारक रसायनों से कृत्रिम रूप से पकाए जाने वाले फलों के भंडारण व विक्री को प्रतिबंधित करने के उद्देश्य से जनपद में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारी जांच अभियान चला कर अपनी कार्रवाई  कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि खाद्य तेल की नियमित जांच होगी।
 
दो बार से ज्यादा तेल प्रयोग करनें वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मिलावटी खाद्य पदार्थ पहचानने में लोगों को सक्षम बनाने के लिए फ़ूड सेफ्टी व्हील के माध्यम से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग डिमोंस्ट्रेशन करके जागरूक कर रहा है। आमजन मिलावटी खाद्य पदार्थ को पहचानने में सक्षम बने यही इस अभियान का उद्देश्य है।

About The Author

Post Comment

Comment List

No comments yet.

अंतर्राष्ट्रीय

चंद्रयान-5 मिशन भारत और जापान के बीच एक संयुक्त प्रोजेक्ट, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी चंद्रयान-5 मिशन भारत और जापान के बीच एक संयुक्त प्रोजेक्ट, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी
चंद्रयान-5 मिशन-  भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अध्यक्ष, एस. सोमनाथ ने घोषणा की है कि भारत सरकार ने चंद्रयान-5...

Online Channel