समाजोत्थान कार्य में इफको का  हमेशा रहता है सहयोग: विनीता 

समाजोत्थान कार्य में इफको का  हमेशा रहता है सहयोग: विनीता 

प्रयागराज।
 
आशीर्वाद संस्था द्वारा मूक बधिर बच्चों के लिए रामलीला समिति मैदान प्रयागराज में आशीर्वाद की दिवाली एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पीयूष निरंजन निषाद, विधायक करछना एवं विशिष्ट अतिथि इफको महिला चेतना क्लब की अध्यक्षा विनीता कुदेशिया रही। 
 
विनीता कुदेशिया ने कहा कि जो भी संस्था मूक बधिर बच्चों, सामाजिक सरोकार, समाजोत्थान कार्य में कार्य करती है, उनको इफको का सहयोग हमेशा रहता है।
 
 कार्यक्रम में नव निर्माण बस्ती आश्रम, प्रयागराज के बच्चों द्वारा मनोहर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए जिसका सभी लोगों ने तारीफ किया। कार्यक्रम का संचालन अभिजीत ने किया। 
 
अंत में महिला चेतना क्लब की अध्यक्षा  विनीता कुदेशिया ने आशीर्वाद संस्था को 21 हजार रूपये का चेक प्रदान किया। इसके अलावा  सैकड़ो बच्चों को गिफ्ट प्रदान दिया गया एवं बुजुर्ग महिलाओं एवं पुरुषों को शाल व उपहार देकर सम्मानित किया।  इस दौरान जनसम्पर्क अधिकारी सोनू तिवारी, महिला चेतना क्लब की सदस्य रमा वैश्य, चन्द्रकांता, सुनीता मिश्रा, मीनू भंडारी, अल्का गुप्ता, सविता द्विवेदी, मंजू सिंह एवं रेखा जयसवाल शामिल रही।
 
     

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel