टूटी सड़कें और गंदी नालियां खोल रही नगर पालिका की पोल
निर्माण कार्यों में अनियमितता और जाम की समस्या से नगर पालिका प्रशासन मौन: अखिलेश
On
देवरिया। केन्द्र सरकार ने निरंतर अपने प्रयासों में आम जन को स्वच्छता का संदेश दिया इसके अनुपालन को ले सूबे की योगी सरकार ने भी स्वच्छता अभियान चलाया परंतु ठीक इसके विपरित शहर में चारों तरफ कूड़े का ढेर व्याप्त है। विकास कार्यों में अनियमितता और गंदगी से शहरवासी त्रस्त हैं। टूटी सड़कें और गंदी नालियां खोल रही नगर पालिका की पोल खोल रहीं हैं।
शहर की सड़कों व नालियों की बदहाल स्थिति, निर्माण कार्यों में अनियमितता और जाम की समस्या पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नगर पालिका परिषद देवरिया से पूर्व प्रत्याशी व जनपद व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अखिलेश जायसवाल ने कहा कि
नगर पालिका प्रशासन इन मुद्दों पर मौन धारण किया हुआ है।
अखिलेश जायसवाल ने बताया कि नगर में जाम की समस्या से राजगीरों को जूझना पड़ रहा है। सड़कों पर बढ़ते ई रिक्शा के लोड से नगर पालिका प्रशासन अंजाम बना हुआ है, वहीं शहर में व्याप्त गंदगी से डेंगू का प्रकोप चरम पर है। उन्होंने आगे बताया कि शहर में सड़कें व नालियां जर्जर अवस्था में हैं। निर्माण कार्यों में अनियमितता और भ्रष्ट्राचार व्याप्त है इसका नतीजा यह है कि सड़क और नालियां कुछ माह में ही टूट कर उखड़ जा रहे हैं।
शहरवासी नित्य ऐसे मार्गों से चलने को विवश है परंतु नगर पालिका प्रशासन अपनी आंख और कान को बंद किये बैठा है। जायसवाल ने कहा कि नगर पालिका प्रशासन अपने कर्तव्यों को भूल चुका है उनके द्वारा यदि क्षेत्र में लगातार मानिट्रिंग की जाती तो आज शहर की व्यवस्था इतनी बदतर नहीं होती। उन्होंने जिला प्रशासन से शहर को गंदगी मुक्त और विकास कार्यों में बरती जा रही अनियमितता पर लगाम कसने की अपील की है।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
14 Dec 2025
13 Dec 2025
12 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
14 Dec 2025 22:42:57
School Holiday: साल के आखिरी महीने दिसंबर का दूसरा सप्ताह अब समाप्त होने जा रहा है। इसके साथ ही उत्तर...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List