खलारी में सीसीएलकर्मी की गोली मारकर हत्या

खलारी में सीसीएलकर्मी की गोली मारकर हत्या

खलारी में सीसीएलकर्मी की गोली मारकर हत्या

स्वतंत्र प्रभात : रांची : हंसराज चौरसिया 

खलारी थाना क्षेत्र में एक सीसीएलकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अपराधियों ने उस समय वारदात को अंजाम दिया, जब सीसीएलकर्मी खलारी से पिपरवार की तरफ लौट रहे थे।

हत्याकांड की जानकारी मिलने के बाद खलारी पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार खलारी-पिपरवार बार्डर के पास रणविजय सिंह नाम के व्यक्ति की रविवार को गोली मार कर हत्या कर दी। रणविजय सिंह चतरा स्थित पिपरवार के सीसीएल कार्यालय में काम करते थे।

रविवार को 50 वर्षीय रणविजय सिंह खलारी से पिपरवार की तरफ लौट रहे थे। उसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने पहले रणविजय को रोका और फिर गोली मार दी। गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों के द्वारा रणविजय को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच कर मृत घोषित कर दिया।

Haryana: हरियाणा में हड़ताली डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, वेतन रोकने के आदेश Read More Haryana: हरियाणा में हड़ताली डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, वेतन रोकने के आदेश

मामले को लेकर रांची के सीनियर एसपी चंदन सिन्हा ने बताया कि सीसीएल में ओवरमैन का काम करने वाले रणविजय की रांची-चतरा बार्डर पर गोली मार कर हत्या कर दी गई है। रणविजय चतरा के पिपरवार में रहते थे और नौकरी करते थे। हत्या किन वजहों से हुई है और इसमें कौन से अपराधी शामिल हैं इसकी जांच की जा रही है।

Haryana Weather: हरियाणा में दो दिन शीतलहर का कहर, छह जिलों में IMD का येलो अलर्ट जारी Read More Haryana Weather: हरियाणा में दो दिन शीतलहर का कहर, छह जिलों में IMD का येलो अलर्ट जारी

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel