"मैरी क्रिसमस 23" सकुशल सम्पन्न कराने के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने कसी कमर
चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, पुलिस अधिकारी और कर्मचारी किसी भी तरह की अव्यवस्था न होने पाये इसका विशेष ध्यान रखेंगे।
On

कानपुर।
आज पुलिस कार्यालय सभागार में आगामी क्रिश्चियन त्योहार "christmas2023" को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु पुलिस आयुक्त डॉ. आर.के. स्वर्णकार ने एक बैठक आहूत की जिसमें शहर के समस्त गिरजाघरों के पादरी, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
बताया गया है कि यह गोष्ठी कानपुर कमिश्नरेट में स्थित सभी चर्चों(गिरजाघर) के पादरियों के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए पुलिस कार्यालय के सभागार में आयोजित की गई थी। पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा त्यौहार को हर तरह से सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु पुलिस प्रतिबद्ध है और यह गोष्ठी क्रिसमस पर व्यवस्थापन जैसे पानी, बिजली, यातायात, सुरक्षा एवं अन्य तैयारियों की समीक्षा के लिए की गयी थी।

गोष्ठी के साथ ही सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये कि समस्त पुलिस अधिकारी और कर्मचारी कानपुर कमिश्नरेट के अंतर्गत आने वाले समस्त गिरिजाघरों में उपस्थित रहेंगे और सभी व्यवस्थाओं पर ध्यान रखेंगे। गोष्ठी में पुलिस आयुक्त श्री स्वर्णकार ने आदेश दिए कि किसी तरह की अव्यवस्था न होने पाए इस पर अवश्य ध्यान रखा जाए।गोष्ठी में संयुक्त पुलिस आयुक्त(कानून एवं व्यवस्था) व अन्य पुलिस के अधिकारीगण मौजूद रहे।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर
3.jpg)
20 Mar 2025 13:43:03
कर्नाटक में राजस्व विभाग ने हाईकोर्ट के आदेश पर केंद्रीय मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी और अन्य के खिलाफ अतिक्रमण हटाने की...
अंतर्राष्ट्रीय
2.jpg)
19 Mar 2025 15:51:05
चंद्रयान-5 मिशन- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अध्यक्ष, एस. सोमनाथ ने घोषणा की है कि भारत सरकार ने चंद्रयान-5...
Online Channel

खबरें
शिक्षा
राज्य

Comment List