भानपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा का भव्य स्वागतः दिया जानकारी

भानपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा का भव्य स्वागतः दिया जानकारी

बस्ती।
 
बस्ती के नगर पंचायत भानपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। उप जिलाधिकारी शत्रुघ्न पाठक ने कहा कि संकल्प यात्रा से लोगों को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सहजता से मिल रही है।
 
कार्यक्रम में अबरून्निशां, परशुराम, श्यामादेवी आदि ने योजनाओं से मिले लाभ पर प्रसन्नता व्यक्त किया। उपस्थित लोगों को विकसित भारत के लिये शपथ दिलाया गया। संकल्प यात्रा में अनेक विभागों द्वारा स्टाल लगाये गये थे जहां नागरिकों को योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। अधिशासी अधिकारी ऋचा सिंह ने संचालित योजनाओं से उपस्थित लोगों को अवगत कराया।
 
इस अवसर पर मुख्य रूप से नोडल अधिकारी राजमंगल चौधरी, सफीक अहमद, अविनाश, नितिन, वीरेन्द्र, नीतीश, रंजीत, मुकेश आदि ने योगदान दिया।

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel