खाद्य विभाग की टीम ने तंदूरी चाय के लिए नमूने

खाद्य विभाग की टीम ने तंदूरी चाय के लिए नमूने

स्वतंत्र प्रभात IMG-20240129-WA0055
देवरिया 29 जनवरी। खाद्य विभाग की टीम ने जनपद में तंदूरी चाय की गुणवत्ता तथा अन्य खाद्य पदार्थ हेतु अभियान चलाते हुए कुल 7 नमूने एकत्रित किए। जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित टीम ने बैतालपुर में सुनील कुमार की तंदूरी चाय के प्रतिष्ठान का निरीक्षण कर दूध का नमूना लिया। टीम ने  तंदूरी चाय एवं कोल्ड ड्रिंक नामक प्रतिष्ठान से चाय पत्ती का नमूना एकत्रित किया।
 
बैकुंठपुर ग्रामीण क्षेत्र में निरीक्षण करते हुए बेसन का नमूना तथा एक मिष्ठान भंडार से दूध का नमूना एकत्रित किया। द्वितीय टीम ने नवादा चौराहा भाटपार रानी तहसील में गुड्डू मिष्ठान भंडार से छेना मिठाई, बखरी बाजार से मिठाई एवं जसुई से पनीर का नमूना एकत्र किया।
टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवेंद्र गुप्ता, राम यादव, मानवेंद्र कुमार, संदीप कुमार श्रीवास्तव तथा घनश्याम वर्मा शामिल रहे।
 

About The Author

Post Comment

Comment List

No comments yet.

अंतर्राष्ट्रीय

चंद्रयान-5 मिशन भारत और जापान के बीच एक संयुक्त प्रोजेक्ट, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी चंद्रयान-5 मिशन भारत और जापान के बीच एक संयुक्त प्रोजेक्ट, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी
चंद्रयान-5 मिशन-  भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अध्यक्ष, एस. सोमनाथ ने घोषणा की है कि भारत सरकार ने चंद्रयान-5...

Online Channel