नेशनल हाईवे पर पीएनसी कर्मचारियों को बस ने मारी टक्कर, हालत गंभीर मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर
On
अयोध्या। अयोध्या रायबरेली हाईवे के कुचेरा बाजार के पास तेज रफ्तार बस ने हाईवे बना रही कार्यदाई संस्था पीएनसी के कर्मचारियों को टक्कर मारते हुए निकल गई, कर्मचारी बेहोशी हालत में पड़ा था। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची 1033 एंबुलेंस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर तैनात डॉक्टरों ने हालात गंभीर देख मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की देर शाम बीरबल पुत्र झगरू पाल निवासी रामगढ़ जेवली थाना नवादा अंबेडकर नगर अयोध्या रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग 330ए बना रही कार्यदाई संस्था पीएनसी कंपनी में कर्मचारी हैं। जो अयोध्या कैंट से दवा लेकर जा रहे थे जैसे वे सवारी गाड़ी से उतरकर पीएनसी फॉर्म कुचेरा की ओर जा ही रहे थे।
तभी उन्हें पीछे से तेज रफ्तार बस ने जबरदस्त टक्कर मार कि उनके पर खर्च उड़ गए। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पीएनसी और हाईवे की एंबुलेंस 1033 को सूचना दिया। जानकारी मिलते ही पहुंची एंबुलेंस ने बेहोशी हालत में पड़े घायल कर्मचारी बीरबल पाल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय अयोध्या ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करते हुए हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया।
कर्मचारी की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली इनायत नगर संदीप कुमार सिंह का कहना है कि घटना के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है हो सकता है पीएनसी कंपनी ने ले जाकर स्वयं एडमिट कर दिया हो फिलहाल तहरीर मिलने के बाद विधि कार्यवाही की जाएगी।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
14 Dec 2025
13 Dec 2025
12 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
14 Dec 2025 22:42:57
School Holiday: साल के आखिरी महीने दिसंबर का दूसरा सप्ताह अब समाप्त होने जा रहा है। इसके साथ ही उत्तर...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List