ऐहार टोल प्लाजा पर ओवरलोड वाहनों से अवैध वसूली का वीडियो वायरल

ऐहार टोल प्लाजा पर ओवरलोड वाहनों से अवैध वसूली का वीडियो वायरल

लालगंज (रायबरेली)। क्षेत्र के बांदा से टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग 232 के ऐहार गांव में बने टोल प्लाजा में ओवरलोड वाहनों से अवैध वसूली की जा रही है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में टोलकर्मी ट्रक चालक से रूपयों के लेनदेन को लेकर बहस करते दिखाई दे रहे हैं। टोल प्लाजा में हो रही अवैध वसूली को लेकर किसानों और किसान संगठनों में रोष है। रायबरेली रोड पर बने टोल प्लाजा से प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। जिससे नियमित टोल वसूली की जा रही है। वही स्थानीय लोगों ने कई बार कस्बे के बाईपास पर बने रेलवे ओवर ब्रिज के ठीक होने तक टोल वसूली रोकने के लिए पत्राचार किया। लेकिन वसूली पर रोक नहीं लगाई जा सकी।
 
ट्रक चालकों ने बताया कि टोल कर्मियों की ओर से बिना रसीद के अवैध वसूली की जाती है। ओवरलोड वाहनों से रुपए लेकर उन्हें पास कर दिया जाता है। जिससे प्राधिकरण को करोड़ों रुपए का चूना लगाया जा रहा है। ट्रक चालकों से टोलकर्मियों की ओर से की जा रही अवैध वसूली का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष डॉ.योगेंद्र सिंह ने कहा कि टोल बूथ पर अवैध वसूली न रुकी तो आंदोलन किया जाएगा।
 
इनकी भी सुनिए
 वही वसूली में लगी कंपनी के टोल बूथ मैनेजर जतिन त्रिपाठी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। दो-तीन दिन में उनका टेंडर भी खत्म हो रहा है। इस संबंध में एनएचएआई के अफसर ही कुछ बता सकते हैं।
 
 

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel