कलेक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण कर जिलाधिकारी ने वन महोत्सव का किया शुभारंभ

जन सामान्य से इस वर्षाकाल में अधिक से अधिक पौधरोपण करने व उनके संरक्षण करने की किया अपील

  कलेक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण कर जिलाधिकारी ने वन महोत्सव का किया शुभारंभ

"एक पेड़ मां के नाम" थीम पर वन महोत्सव का हुआ शुभारंभ

अमेठी। एक पेड़ मां के नाम ,पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ जन अभियान 2024 के अंतर्गत वन महोत्सव का शुभारंभ  कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी निशा अनंत ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अर्पित गुप्ता, अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिनेश कुमार मिश्रा तथा मीडिया बंधुओं ने भी पौधरोपण कर जन सामान्य से इस वर्षाकाल में अधिक से अधिक पौधरोपण करने एवं उनका संरक्षण करने की अपील किया।
 
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने समस्त जनपद वासियों से इस वर्षाकाल में अधिक से अधिक पौधों को लगाने एवं उनकी देखभाल करने की अपील किया। उन्होंने कहा कि वन महोत्सव 1 से 7 जुलाई 2024 तक चलाया जाएगा। इस बार लगभग 43 लाख पौधारोपण का लक्ष्य जनपद को दिया गया है जिसके अनुसार पौधरोपण के कार्यक्रम आयोजित कर पौधरोपण किया जाएगा।
 
इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी ने अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिक से अधिक पौधरोपण करें, पौधों के महत्व को समझें तथा इनका संरक्षण करें, पौधरोपण करते हुए मेरी लाइफ पोर्टल पर भी अपलोड कर इस महा अभियान का हिस्सा बने, जल संरक्षण हेतु अपील करते हुए कहा कि इस वर्षा काल में होने वाली वर्षा जल का संचयन करने हेतु जन सामान्य को जागरूक करें। 

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel