मृतक भाजपा कार्यकर्ता राजेन्द्र राम चंद्रवंशी के शोकसभा सभा में शामिल हुई भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता  

सदर विधानसभा क्षेत्र मेरा परिवार है , आपकी सुख-दुख में साथ हूँ  - भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता

मृतक भाजपा कार्यकर्ता राजेन्द्र राम चंद्रवंशी के शोकसभा सभा में शामिल हुई भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता  

हजारीबाग 
 
 
हजारीबाग जिलें के सदर विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत कटकमसांडी प्रखण्ड स्थित डांटो खुर्द के भाजपा कार्यकर्ता राजेन्द्र राम चंद्रवंशी के निधन के उपरांत उनके आवास पर शोकसभा में भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता शामिल हुई। वहीं उन्होंने मृतक के भाई प्रसादी राम तथा राजदेव राम से मिलकर उनको सांत्वना दी व ढाढस बंधाया। परिवारजन से मिलकर आर्थिक सहयोग भी किया। मौके पर भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने कहा कि सदर विधानसभा क्षेत्र मेरा परिवार है आपकी सुख-दुख में साथ हूँ। मृतक भाजपा कार्यकर्ता राजेन्द्र राम चंद्रवंशी ने वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर कटकमसांडी क्षेत्र का विकास में सहभागिता निभाई है वे मिलनसार एवं सौम्य व्यक्तित्व के काफी धनी थे भाजपा के रीड की हड्डी माने जाते थे। इनकी यथक प्रयास से ही कटकमसांडी भाजपा मंडल का विकास हुआ है।
IMG-20240717-WA0018
 
मौके पर विशेष रूप से पूर्व विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणा, सत्यभाना, रानी शुक्ला, दीपक यादव, किशोर कुमार राणा, आशीष यादव, रामदास राम, ज्योति देवी, कविता देवी, अन्नू राणा एवं विमला देवी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Tags:  

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel