ग्रामीणों की जमीन बचाने की लड़ाई में कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह उतरे मैदान में, महिलाओं के साथ हुए दुर्व्यवहार पर की कड़ी कार्रवाई की मांग
On
हजारीबाग, झारखंड:- वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह सदर प्रखंड के सखिया पंचायत के बेलामुडवार गांव पहुंचे जहां उन्होंने सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों के साथ मिलकर एक जमीन संबंधित शिकायत को लेकर हजारीबाग के एसडीपीओ और डीआईजी से मुलाकात की। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने पूर्वजों से दान में मिले सामूहिक जमीन पर अनाधिकृत लोगों द्वारा अवैध कब्जे की शिकायत की है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव की सामूहिक जमीन को एक व्यक्ति ने फर्जी दस्तावेज बनाकर जबरन कब्जा कर लिया है।
इस जमीन पर डस्ट गिराकर और बाउंड्री करने के उद्देश्य से काम कर रहा था, जिसके खिलाफ गांव की महिलाओं ने आवाज उठाई। स्थानीय ग्रामीण महिलाओं के अनुसार उनके विरोध करने पर उनके साथ गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और छेड़खानी की। जब महिलाओं ने अपने बचाव के लिए ग्रामवासियों को बुलाया, तो भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। इस दौरान युवक भागने की कोशिश में गिरते-पड़ते भागा और ग्रामीणों को धमकी दी कि वह सभी को झूठे आरोप में फंसवा देगा, यह दावा करते हुए कि उसकी पहुंच ऊपर तक है। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने आनन-फानन में थाना पहुंचकर आवेदन दिया और उचित कार्यवाई की मांग की।
इसके उपरांत सभी ग्रामीण इकट्ठा होकर मुन्ना सिंह के आवास पर पहुंचे और उनके समक्ष अपनी समस्याओं को रखा और ये निवेदन किया कि इस मामले में आप हमारी मदद कीजिए। मुन्ना सिंह ने घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि गांव की सामूहिक जमीन पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है।
मैं प्रशासन से मांग करता हूं कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए और इस मामले में उच्य पदाधिकारियों के द्वारा हस्तछेप किया जाए। मुन्ना सिंह ने कहा कि ग्रामीणों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता और कांग्रेस पार्टी उनके हक की लड़ाई में पूरी तरह से उनके साथ है। मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित राहुल यादव, अनिल यादव, राजेश यादव, घनश्याम यादव, भरत यादव, विनोद यादव, अर्जुन यादव, संन्जु यादव, धर्मेन्द्र यादव, पप्पू यादव, संजय यादव, संतोष यादव, नरेश यादव, विरेंद्र यादव श्री लाल यादव, सुधीर यादव, किशोर कुमार यादव, किशोर यादव, कारु यादव, अशोक यादव, महेंद्र यादव, रमेश्वर यादव, आनंद यादव, संजू देवी, कैसिया देवी, कमली देवी, लुधनी देवी, दिना देवी, सुमित्रा देवी, कौशल्या देवी, रीता देवी, बुधनी देवी, हुलसी देवी, छकनि देवी, ओलिया देवी, उर्मिला देवी मुद्रिका देवी, बासो देवी, अंबिया देवी, द्रोपती देवी, पार्वती देवी, गीता देवी, धनेश्वरी देवी, मोंगिया देवी, राधा मो, सरिता देवी, बसंती देवी, गुलाबी देवी, फूलमती देवी, दर्शनी देवी , बसंती देवी, टेक्नि मो, गुड़िया देवी , ऊषा देवी, बुधनी देवी बसंती देवी, कलिया देवी आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
15 Dec 2025
15 Dec 2025
13 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
14 Dec 2025 22:42:57
School Holiday: साल के आखिरी महीने दिसंबर का दूसरा सप्ताह अब समाप्त होने जा रहा है। इसके साथ ही उत्तर...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List