पुलिस ने विक्षिप्त महिला को परिजनों से मिलाया, 4 घंटे में जुटाई जानकारी
On
अयोध्या। रौनाही थाना पुलिस ने मानसिक विक्षिप्त महिला को उसके बिछड़े परिवार से मिलवा कर मानवता की अनूठी मिसाल पेश की है। दरअसल जौनपुर जिले के थाना बक्शा निवासी एक मानसिक विक्षिप्त महिला 10 अगस्त को घर से चली गयी थी जिसके सम्बन्ध में महिला के पति ने स्थानीय थाना में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रौनाही थाना क्षेत्र के लाखौरी गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास एक मानसिक विक्षिप्त महिला घूम रही है। पीआरवी की सूचना पर थाने के उप निरीक्षक हरे कृष्णा कांस्टेबल सिंटू यादव और महिला कांस्टेबल संजू यादव ने मौके पर पहुंचकर महिला को थाने ले आई महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला आरक्षी द्वारा विक्षिप्त महिला से उसका नाम पता पूछा गया तो अपने बारे में पूरी जानकारी नही दे पा रही थी और सही से कुछ बता नही पा रही थी।
काफी प्रयास एवं बार बार पूछने पर महिला द्वारा याद करके अपना निवास स्थान चुरावनपुर बताई जिसके बाद पुलिस टीम ने जौनपुर के थाना बक्शा से सम्पर्क कर विक्षिप्त महिला के घर पर सम्पर्क कर महिला के पति को बुलाया गया।
महिला के पति संतोष कुमार से पूछताछ किया गया तो बताया कि मेरी पत्नी मानसिक रुप से कमजोर है। जो दस अगस्त को घर से चली गयी थी जिसके सम्बन्ध मे थाना बक्शा जौनपुर में गुमशुदगी दर्ज कराया गया था। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि महिला को पति के सुपूर्द कर दिया गया । जो अपने साथ अपने घर ले गया।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
16 Dec 2025
15 Dec 2025
15 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
16 Dec 2025 11:34:50
Delhi Mumbai Expressway: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में बड़ा अपडेट देते हुए बताया कि...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List