भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा की जिला कार्यशाला संपन्न हुई
On
फ़िरोज़ाबाद- भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा की जिला कार्यशाला संपन्न हुई।कार्यशाला में अनुसूचित मोर्चा के समस्त पदाधिकारियों को सदस्यता अभियान के निमित्त प्रत्येक बूथ स्तर पर अधिक से अधिक लोगों को भाजपा के सदस्य बनाए जाने पर जोर दिया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आशू चक ने और संचालन जिला महामंत्री हरीश धनगर ने किया।कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में आए अनुचित मोर्चा के क्षेत्रीय सह प्रभारी रामतीर्थ सिंह चक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी समूचे विश्व में सबसे अधिक कार्यकर्ताओं वाला राजनीतिक दल है ।
हम सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को प्रत्येक बूथ पर घर घर जाकर लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करानी चाहिए। क्षेत्रीय मंत्री कोमल बाल्मिकी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा समूचे वर्गों के हित में अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देश वासियों को मिल रहा है और जिन लोगों को योजनाओं की जानकारी नहीं है तो भाजपा कार्यकर्ता लोगों को बताएं और उनको लाभ भी दिलाए।
जिलाध्यक्ष आशू चक ने कहा कि अनुसूचित मोर्चा के जिला पदाधिकारी एवम मंडल अध्यक्ष अपने अपने बूथों पर कम से कम सौ लोगों को भाजपा का सदस्य अवश्य बनाएं।प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार हर मंडल और बूथ पर इसी प्रकार की कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। कार्यशाला में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष सुरेश कठेरिया,ब्रह्मदत्त दिवाकर,राजवीर सिंह,शशवीर सिंह चक,सूरज दिवाकर,मनोज चक,दीपचद्र बाल्मिकी,निहाल सिंह, गुरु चरन,बोबेंद्र सिंह सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
14 Dec 2025
13 Dec 2025
12 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
14 Dec 2025 22:42:57
School Holiday: साल के आखिरी महीने दिसंबर का दूसरा सप्ताह अब समाप्त होने जा रहा है। इसके साथ ही उत्तर...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List