कार और मोटर सायकिल की टक्कर में एक युवक की मौत दो घायल।

कार और मोटर सायकिल की टक्कर में एक युवक की मौत दो घायल।

प्रयागराज। कार की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की जहां दर्दनाक मौत हो गई। वहीं उसके साथ बैठे दो युवक घायल हो गए, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के सराय लिली उर्फ खोजापुर गांव के रहने वाले संदीप भारतीय 30 पुत्र बऊ मंगलवार दोपहर अपने पड़ोसी युवक संजय 32 पुत्र लाल जी जो मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करता हैं को छोड़ने के लिए प्रयागराज स्टेशन के लिए निकला था। वह जैसे ही प्रयागराज जौनपुर राजमार्ग पर थरवई थाना क्षेत्र के थानापुर गांव के सामने दोपहर करीब 12 बजे पहुंचे थे कि सहसों ब्लॉक मुख्यालय की तरफ से आ रही एक महिला ग्राम पंचायत अधिकारी शशि यादव की कार से उसकी बाइक में भिड़ंत हो गई।
 
घटना में संदीप भारतीया की जहां जान चली गई। वहीं उसके साथ बाइक पर बैठे संजय 32 और उसके मामा के बेटा राजेश अभईपुर बहरिया को भी चोटे आई। मृतक संदीप के एक बेटा और एक बेटी है। युवक के मौत की सूचना से जहां घर में कोहराम मच गया है। वहीं पत्नी बच्चों व परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है। कार चालक महिला अधिकारी भी घायल बताई जाती है।
 
 

About The Author

Post Comment

Comment List

No comments yet.

अंतर्राष्ट्रीय

चंद्रयान-5 मिशन भारत और जापान के बीच एक संयुक्त प्रोजेक्ट, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी चंद्रयान-5 मिशन भारत और जापान के बीच एक संयुक्त प्रोजेक्ट, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी
चंद्रयान-5 मिशन-  भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अध्यक्ष, एस. सोमनाथ ने घोषणा की है कि भारत सरकार ने चंद्रयान-5...

Online Channel