संचारी रोग रोग रोकथाम के लिए मुख्य विकास अधिकारी ने दिए निर्देश 

सभी विभागों के साथ मुख्य विकास अधिकारी ने की बैठक, सफाई के लिए जागरूक करने को दिएदिशा-निर्देश।

संचारी रोग रोग रोकथाम के लिए मुख्य विकास अधिकारी ने दिए निर्देश 

कानपुर। संचारी रोग नियंत्रण अभियान जनपद में मनाये जाने के क्रम में विभिन्न विभागों का उत्तरदायित्व निर्धारण हेतु मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन की अध्यक्षता में अन्तर्विभागीय द्वितीय बैठक सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में आहूत की गयी हैं। जनपद में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान दिनांक 01 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2024 तक तथा दस्तक अभियान 11 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2024 तक चलाया जाना है। जिसमे मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायती राज/ग्राम विकास अधिकारी, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, प्रभारी अधिकारी, स्वच्छ भारत मिशन, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, वेक्टर वार्न, जिला मलेरिया अधिकारी, समस्त अधीक्षक/अधीक्षिका, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ग्रामीण/शहरी, जिला प्रतिनिधि डब्लू०एच०ओ०/यूनिसेफ एम्बेड-फेमिली हेल्थ इण्डिया उपस्थित रहे। अभियान में विभागावार चर्चा की गयी और कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दिशा निर्देश दिए गए। खुले में फल बेचने, सफाई का विशेष ध्यान रखने, सुअर पालकों को आबादी से दूर रखने, शिक्षा विभाग में अध्यापकों को नोडल अधिकारी नियुक्त कर सफाई के लिए लोगों को प्रेरित करने, नगर निगम से लोगों को जागरूक करने के लिए कहा गया।
 
 
 

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel