भूमि विवाद में जमकर चले लाठी डंडे, चार घायल
On

लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के पूरे बेचू मजरे कुंभरौड़ा गांव में शनिवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। जिससे एक पक्ष के युवती समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहीं पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में कार्रवाई की है।
गांव निवासी प्रेम ने बताया कि घर पर छत पड़ रही थी। तभी गांव के ही केशन, अमन, गुलशन व विशाल आदि ने बेवजह अड़ंगा लगना शुरू कर दिया। मना करने पर लाठी डंडों से उसकी पिटाई कर दी। बचाने आई उसकी बेटी अंशू देवी, बेटे अनुराग व राम सजीवन को भी आरोपियों ने जमकर पीटा।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां अंशू देवी और और प्रेम की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल सफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है। शिकायती पत्र के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

29 Mar 2025 14:37:02
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार (28 मार्च) को दिल्ली हाईकोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ आधिकारिक परिसर में अवैध...
अंतर्राष्ट्रीय

21 Mar 2025 21:05:28
रवि द्विवेदी रिंकू संग्रामपुर,अमेठी। संग्रामपुर क्षेत्र के कालिकन धाम के पवित्र स्थान गणेश देवतन पर आज गुरूवार से श्रीमद्भागवत कथा...
Online Channel

शिक्षा
राज्य

Comment List