नगर निगमः जन्म और मृत्यु के लेखा जोखा में भी लोचा

जांच पूरी होने के बाद भी पोर्टल पर नहीं कर रहे अपलोड

नगर निगमः जन्म और मृत्यु के लेखा जोखा में भी लोचा

नगर आयुक्त ने जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र कार्यालय का किया निरीक्षण

मथुरा। नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने जन्म मृत्यु कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। यह पाया गया कि जन्म एवं मृत्यु की जांच पूर्ण होने के उपरान्त या हॉस्पीटल से प्राप्त सूचनाओं को रजिस्टर में अंकित करने के उपरान्त पोर्टल फीड नहीं हुए पाये गये। इस सम्बन्ध में पूछा गया तो अवगत कराया गया कि पोर्टल पर प्रमाण पत्र निकालने के लिए अपलोड किया जाता है। निर्देशित किया गया कि जांच पूर्ण होने के उपरान्त ही जन्म एवं मृत्यु की प्रविष्टियां अपलोड कर दी जाये। आवेदनकर्ता प्रमाण पत्र प्राप्त करने में किसी भी प्रकार का विलम्ब न किया जाये। आवेदन करने पर तत्काल प्रमाण पत्र प्राप्त करा दिया जाए।

जन्म मृत्यु अभिलेखों का निरीक्षण किया गया, जिसमें पाया गया कि अभिलेखों को क्रमबद्ध तरीके से माहवार नहीं रखा गया। आवेदक को जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए दिये जाने वाले दस्तावेजों से सम्बन्धित सूचना पट्टिका नहीं पायी गयी। पट्टिका लगाये जाने के लिए निर्देशित किया गया। जन्म मृत्यु रजिस्ट्रीकरण नियमावली के अनुसार 21 दिन के अन्दर सूचना प्राप्त होने पर निःशुल्क प्रमाण पत्र जारी करना एवं उसके उपरान्त प्रावधानों के अनुसार विलम्ब शुल्क की सूचना पट्टिका नहीं पायी गयी। पट्टिका लगाये जाने के लिए निर्देशित किया गया।  

ये दिये नगर आयुक्त ने निर्देश
जन्म मृत्यु के निर्धारित प्रारूप पर सभी सूचनाएं अंकित की जाए तथा ओवर राइटिंग के प्रपत्रों की शुद्धता जांच करते हुए कार्यवाही पूर्ण करायी जाए। यदि फार्म की प्रविष्टियां अपठनीय या ओवर राइटिंग की है, तो सूचनादाता को पुनः फॉर्म जमा करने को सूचित किया जायें। प्रत्येक प्राप्त फार्म की पूर्णतः एवं शुद्धता सावधानीपूर्वक जांच की जायें। जन्म मृत्यु के अभिलेखों को नियमावली के अनुसार संरक्षित किया जायें एवं उसकी बाईडिंग करायी जायें तथा नियमानुसार संरक्षित रखने हेतु अग्रिम कार्यवाही की जायें।

लिपिक से मांगा स्पष्टीकरण
बच्चे के नाम का रजिस्ट्रीकरण जन्म मृत्यु रजिस्ट्रीकरण नियमावली के अनुसार किया जायें। सम्बन्धित लिपिक को स्पष्टीकरण जारी किया गया है। सुधार के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है, यदि सुधार नहीं किया जाता है तो सम्बन्धित लिपिक के विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी।

फोटो-08 यूपीएच मथुरा 04
फोटो परिचय-

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel