सपा जिला कार्यालय में बड़ी धूमधाम से मनाई गयी वाल्मीकि जयंती
On
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर आदि कवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गयी। जिला अध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’, सांसद, आर0के0 चौधरी, जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान के साथ अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने आदि कवि महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ ने कहा कि वाल्मीकि जी संस्कृत रामायण के प्रसिद्ध रचयिता थे, जिस कारण यह आदिकवि के नाम से प्रसिद्ध हुए। वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण वाल्मीकि रामायण कहलाई।
रामायण एक महाकाव्य है जो कि श्रीराम के जीवन के माध्यम हमें जीवन के सत्य व कर्तव्य से परिचित करवाता है। रामायण में वाल्मीकि ने 24000 श्लोकों में श्रीराम उपाख्यान ‘रामायण’ लिखी। अपने काव्य रामायण में उन्होंने अनेक घटनाओं के समय सूर्य, चन्द्र, तथा अन्य नक्षत्रों की स्थितियों का वर्णन भी किया है।
इस अवसर पर पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ. फिदा हुसैन अंसारी, पूर्व विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर, प्रदेश सचिव विजय सिंह यादव, रंजीत यादव, अकरम उर्फ बब्लू, विधानसभा प्रत्याषी राजबाला रावत, जिला उपाध्यक्ष अनिल पासी, हलीम खान, जमालुद्दीन बेग ‘कल्लू’, बचान सिंह यादव, गुड्डू लोधी, जिला सचिव रामकिशोर यादव ‘जग्गी’, मो0 रईश, अखिलेश भार्गव, मोहनलालगंज विधानसभा अध्यक्ष उमाशंकर वर्मा, प्रदेश सचिव शिक्षक सभा अवधेश सिंह यादव, जिला प्रवक्ता/मीडिया प्रभारी रमेश सिंह ‘रवि’, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष छात्र सभा महेन्द्र कुमार यादव, छात्रसभा जिलाध्यक्ष ओम कुमार लोधी, सपा नेता तानसेन यादव, रामसमुझ रावत, महिला सभा जिलाध्यक्ष प्रेमलता यादव, जिलाध्यक्ष शिक्षक सभा दिवाकर यादव, जिलाध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ विजय कुमार यादव, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मनोज कुमार पाल, पूर्व प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ विजय यादव, लक्ष्मी यादव, गोविन्द यादव, अनुराग यादव, शिवम यादव ‘गोलू’ के साथ अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
15 Dec 2025
15 Dec 2025
13 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
15 Dec 2025 22:00:19
Gold Silver Price: सोने–चांदी के दामों में आज 15 दिसंबर 2025, यानी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को मामूली गिरावट...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List