सहरसा के वकील दुलारचंद शर्मा को गोली मार कर हत्या
On
सहरसा में बाइक सवारों ने की हत्या, बेटा बोला-मेरे परिवार को बर्बाद करने की साजिश सहरसा में बदमाशों ने वकील दुलारचंद शर्मा को कोर्ट जाने के दौरान गोली मार दी है। वकील को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
रोते बिलखते मृतक का परिजन
घटना सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के भौडा गांव का पास की है। वकील दुलारचंद्र शर्मा रायपुरा गांव के रहने वाले थे। अपने घर से ट्रेन पकड़ने बख्तियारपुर रेल स्टेशन जा रहे थे। ट्रेन पकड़कर उन्हें सहरसा कोर्ट आना था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मृतक का पुत्र प्रिंस कुमार
वकील के बेटे प्रिंस कुमार ने बताया कि कई बाइक पर सवार होकर 7 से 8 लोग आए थे। उन्हें एक गोली सिर में, दूसरी कमर पर लगी है। जमीन विवाद और पहले के आपसी रंजिश में अपराधियों ने गोली मारकर हत्या की है।
मेरे परिवार को बर्बाद करने की कोशिश है। प्रिंस ने आगे कहा कि मेरी बहन को भी 6 साल पहले जलाकर मार दिया गया था। उस केस में भी पुलिस अभी तक आरोपी को अरेस्ट नहीं कर सकी है।
घटना को लेकर सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस छानबीन कर रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
15 Dec 2025
15 Dec 2025
13 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
14 Dec 2025 22:42:57
School Holiday: साल के आखिरी महीने दिसंबर का दूसरा सप्ताह अब समाप्त होने जा रहा है। इसके साथ ही उत्तर...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List