रामसिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

रामसिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

अयोध्या। पुलिस ने राम सिंह हत्या के मामले में वांछित चल रहे मुख्य आरोपी को घटना एक वर्ष बाद कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने मृतक राम सिंह की बेटी की तहरीर पर गांव  के ही चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। अब पुलिस हत्या के मामले में वांछित चल रहे तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई में पेश किया जाएगा।
मिली जानकारी के मुताबिक थाना कोतवाली इनायत नगर क्षेत्र के पलिया जगमोहन गांव निवासिनी नीलम सिंह ने अपने पिता राम सिंह की हत्या के मामले में गांव के ही विकास सिंह, अंकुर सिंह , मंजू सिंह और गिरजा देवी के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दिया था।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया था। केस दर्ज होने के बाद से सभी आरोपी फरार से चल रहे थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आज थाना क्षेत्र से मुख्य आरोपी विकास सिंह को पड़कर कारवाई करने के बाद न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया।
 प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र पाण्डेय ने बताया कि घटना में शामिल उपरोक्त वछित तीनों लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दविश दे रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel