न्याय के लिए दर दर भटक रही  दुष्कर्म पीड़िता की मां

न्याय के लिए दर दर भटक रही  दुष्कर्म पीड़िता की मां

लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला उसकी 12 वर्षीय मासूम बिटिया से हुए दुष्कर्म के मामले में दर-दर भटकने को मजबूर है। उसे न्याय नहीं मिल पा रहा है। महिला पुलिस अधीक्षक के साथ-साथ मुख्यमंत्री की चौखट तक अपनी पीड़ा पंहुचा चुकी है। लेकिन अभी तक पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को दी गई अपनी तहरीर में बताया कि गत 22 अगस्त को गांव का ही रहने वाला अधेड़ उम्र का व्यक्ति शिवकुमार उर्फ पट्ठे उसकी गैर मौजूदगी में उसकी 12 वर्षीय बेटी से घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म किया।
 
विरोध करने पर आरोपी ने बिटिया को जान से मार डालने की धमकी दी। जब वह लखनऊ से लौट कर आई तो बेटी ने उसे रो-रो कर अपनी आप बीती बताई। अगले दिन थाने पहुंचकर उसने पुलिस को शिकायती पत्र दिया। आरोप है कि पुलिस ने आरोपी के प्रभाव में आकर उसके बताए अनुसार केस दर्ज नहीं किया। पुलिस ने स्वतः तहरीर लिखकर उसका अंगूठा लगवा लिया। बाद में आरोपी के विरुद्ध महज छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को छोड़ दिया।
 
महिला ने बताया कि केस दर्ज होने के बावजूद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। जिससे वह मनबढ़ हो गया है। आए दिन वह उसे दोबारा दुष्कर्म करने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने बताया कि उसने पुलिस अधीक्षक के साथ-साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दरबार पहुंचकर अपनी पीड़ा बताने का प्रयास किया, लेकिन मुख्यमंत्री के अयोध्या चले जाने के कारण वह उनसे नहीं मिल सकी। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel