बंटवारे को लेकर दो पक्षों में जमकर चलें लाठी डंडे,आठ घायल
On

लालगंज (रायबरेली)।
कोतवाली क्षेत्र के गौरा रुपई गांव में बुधवार को पारिवारिक बंटवारे को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट में दोनों पक्षों से आठ लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव निवासी रामकेशन और अशोक के बीच पारिवारिक बंटवारे को विवाद था।
सुबह दोनों पक्षों में इसी बात को लेकर बहस शुरू हुई। देखते ही देखते दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और एक दूसरे पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। मारपीट में रामकेशन के पक्ष से सोनू, राधा, राज, पूनम, रेनू घायल हो गई। जबकि दूसरे पक्ष से केसाना पत्नी अशोक ने तहरीर देकर रामकेशन, रामकिशोर, रवी और राम कुमार पर मारपीट का आरोप लगाया। बताया कि आरोपियों ने लाठी डंडों से हमला बोला।
जिसे उस चोटे आई है। बचाने आई बेटी सोनी को भी मारा पीटा। इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई।
- Article Page, end of article
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

23 Aug 2025 18:46:44
स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो प्रयागराज। कर्नाटक के महादेवपुरा की मतदाता सूची में कथित हेरफेर के जिस मामले को राहुल गांधी जनता...
अंतर्राष्ट्रीय

24 Aug 2025 21:02:35
लखनऊ-उत्तर प्रदेश लखनऊ: विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम) विवेकानंद शरण त्रिपाठी ने मंगलवार को एक दलित महिला के माध्यम...
Online Channel
खबरें

Comment List