नगर पालिका अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी ने नगर पालिका में कराये जा रहे कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण
On
कौशाम्बी। नगर पालिका मंझनपुर में लगभग ४० करोड़ रूपया से नगर पालिका का विकास कार्य शुरू हो गया है। नगर पालिका के चारो ओर विकास कार्य ही नजर आ रहा है। नगर पालिका द्वारा कराये जा रहे विकास कार्यो की लोग सराहना कर रहे है। लोगों का कहना है, कि योगी सरकार में नगर पालिका मंझनपुर विकास की गंगा बहाने का काम का रही है। वही नगर पालिका में कराये जा रहे विकास कार्यो का नगर पालिका अध्यक्ष व ईओ तथा जेई व लिपिक के द्वारा मंगलवार को भ्रमण कर निरीक्षण किया गया। इस दौरान विकास कार्य कराने वाली कार्यदायी संस्थाओ के जिम्मेदारों को कहा गया कि वह गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए कार्य कराये।
मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्ष बीरेन्द्र फौजी व नगर पालिका की अधिशाषी अधिकारी प्रतिभा सिंह जेई ओम प्रकाश लिपिक संजय कुमार के द्वारा वार्ड नंबर १५ व २४ तथा १९ सहित दर्जन भर वार्डो का निरीक्षण किए। जहा पर विकास कार्य कराया जा रहा है। नगर पालिका द्वारा स्ट्रीट लाइट तालाबा का सौर्दीयकरण हैण्डपंप बिजली का कार्य इंटर लाकिगं पार्किंग तथा गजीबो व नाला निर्माण तथा भैरो बाबा मन्दिर का सौर्दीयकरण आदि सहित लगभग ४० करोड़ रूपया से विकास कार्य कराया जा रहा है।
नगर पालिका के विभिन्न वार्डो में कार्यदायी संस्थाओ द्वारा विकास कार्य कराया जा रहा है। इतना ही नहीं समदा चौराहा व मंझनपुर चौराहा का सौर्दीयकरण कराया जा रहा है। नगर पालिका में कराये जा रहे विकास कार्यो की लोगों ने सराहना किया। लोगों का कहना है, कि नगर पालिका मंझनपुर द्वारा जिस प्रकार से विकास कार्य कराया जा रहा है, इससे साफ जाहिर हो रहा है, कि नगर पालिका का चहुमुखी विकास कार्य कराया जा रहा है, लोगों को नाली सडक आदि के लिए समस्याओ का सामना नहीं करना पडेगा।
वही मंगलवार को विकास कार्यो के निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष और ईओ द्वारा कहा गया कि निर्माण कार्य कराने वाली कार्यदायी संस्था गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यो को कराये, अगर इसमें किसी प्रकार की लापरवाही किए, तो उनके खिलाफ कारवाई किया जायेगा। बहरहाल कुछ भी हो नगर पालिका द्वारा कराये जा रहे विकास कार्यो की लोग सराहना कर रहे है। लोगों का कहना है, कि योगी सरकार में नगर पालिका द्वारा जिस प्रकार से विकास कार्य कराया जा रहा है, यह सराहनीय कार्य है।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
15 Dec 2025
15 Dec 2025
13 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
14 Dec 2025 22:42:57
School Holiday: साल के आखिरी महीने दिसंबर का दूसरा सप्ताह अब समाप्त होने जा रहा है। इसके साथ ही उत्तर...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List