दर्दनाक हादसा, पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, 4 की मौत, 6 घायल
On
चित्रकूट। चित्रकूट जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जिसमें एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पिकअप में सवार 15-20 लोग मजदूरी के लिए बाहर जा रहे थे। यह हादसा सुबह करीब 3:30 बजे हुआ, जब पिकअप भागा पुल के पास स्थित शंकरा पुल के पहले अज्ञात भारी वाहन से टकरा गई। टक्कर के कारण पिकअप में सवार लोग सड़क पर गिर गए, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद घायलों को तत्काल पुलिस और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में शामिल हैं: 1. मुन्नी (पुत्री सुनील कुमार, उम्र 16 वर्ष, निवासी चंदना, मध्य प्रदेश)2. वंदना (पत्नी सागर, उम्र 35 वर्ष, निवासी सरवाई, जिला छतरपुर, मध्य प्रदेश) 3. सपना (पुत्री निलेश, उम्र 19 वर्ष, निवासी बांदा) 4. शकुंतला (पत्नी नील चंद्र, उम्र 45 वर्ष, निवासी कालिंजर, बांदा)5. कुसुम (पत्नी हरिराम, उम्र 45 वर्ष, निवासी कालिंजर, बांदा)6. केसर (पुत्री श्री केशन, उम्र 35 वर्ष, कालिंजर, बांदा)7. वर्षा (पुत्री संजय कुमार, निवासी नेकेनी, बांदा)8. कार्तिक (पुत्र राजकुमार, निवासी पन्ना, मध्य प्रदेश)
सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। अस्पताल में उपचार के दौरान कुसुम, केसर, मुन्नी और सपना की मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों ने पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।
घटना के बाद पुलिस ने अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं की है, लेकिन कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के बारे में जानकारी ली और चिकित्सकों को यह निर्देश दिया कि इलाज में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी कर्वी राजकमल और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक शैलेंद्र सिंह सहित अस्पताल के चिकित्सक उपस्थित थे। पुलिस प्रशासन ने इस मामले में अग्रिम जांच शुरू कर दी है, और जल्द ही मृतकों के परिवारों को सहायता प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
15 Dec 2025
15 Dec 2025
13 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
14 Dec 2025 22:42:57
School Holiday: साल के आखिरी महीने दिसंबर का दूसरा सप्ताह अब समाप्त होने जा रहा है। इसके साथ ही उत्तर...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List