संदिग्ध परिस्थिति में महिला ने लगाई फांसी , परिजनों में मचा कोहराम.

महिला ने लगाई फांसी

संदिग्ध परिस्थिति में महिला ने लगाई फांसी , परिजनों  में मचा कोहराम.

जुगैल थाना क्षेत्र की घटना

वीरेंद्र कुमार /आर.एन सिंह (संवाददाता) 

ओबरा /सोनभद्र-

जुगैल थाना क्षेत्र के मदाइन गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में फांसी के फंदे में झूलकर आत्महत्या करने की घटना सामने आई है। महिला का फांसी के फंदे पर झूलता देख परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में महिला को फांसी के फंदे से उतार कर परिजनों द्वारा निजी साधन से सीएचसी चोपन ले जाया गया।

जहां पर डॉक्टरों ने महिला को देखते ही मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद महिला की शव को परिजन अपने साथ घर ले कर चले गए। हालांकि मौत की सूचना पर मृतिका के घर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विकास को समर्पित विधायक सुरेश पासी क्षेत्र वासियों को मिली विकास की बड़ी सौगात  Read More विकास को समर्पित विधायक सुरेश पासी क्षेत्र वासियों को मिली विकास की बड़ी सौगात 

वहीं अस्पताल में मौजूद डॉ फैज़ अहमद ने बताया कुछ लोगों के द्वारा इलाज़ के लिए एक महिला को लाया गया था। जो कि मदाइन निवासी रंजना पाण्डेय (27) पत्नी दिनेश पाण्डेय नामक महिला जब अस्पताल आई तो मृत अवस्था में थी। देखने से ऐसा प्रतीत हुआ की उसने फांसी लगाई हो बाकी मौत की वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा।

गोवा अग्निकांड : अंतिम संस्कार के लिए कानपुर को युवक के शव का इंतजार : परिजन रवाना Read More गोवा अग्निकांड : अंतिम संस्कार के लिए कानपुर को युवक के शव का इंतजार : परिजन रवाना

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel