कानपुर में रफ्तार का कहर ! ट्रक ने ली फेरी वाले छात्र की जान
On
कानपुर। यहां तेज रफ्तार से वाहन चलाने की आदत के फलस्वरूप लोगों की असमय मौत का सिलसिला लगातार जारी है ,जिसके क्रम में कपड़ों की फेरी लगाकर परिवार का गुजारा करने वाले एक छात्र की भी जान चली गई। यह घटना सचेंडी थाना क्षेत्र में हुई । इस घटना में बाइक पर बैठा उसका चचेरा भाई भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम भिजवा दिया है। इस घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
प्राप्त जानकारी केमुताबिक कला पुखरांया कानपुर देहात मूल निवासी विनोद कुमार कपड़े की फेरी लगाता है। यहां पर वो बर्रा में रह रहे हैं। विनोद कुमार के मुताबिक, उनके भाई का बेटा पीयूष कुमार (16) आया हुआ था। उसी को लेकर बेटा लकी गौतम (18) मोटरसाइकिल से छोड़ने जा रहा था।
विनोद कुमार ने बताया कि दोनों कपड़ों के बंडल भी लिए हुए थे। पिता विनोद कुमार के मुताबिक, वो पहले निकल गए थे और उन्होंने दोनों बच्चों को बंडल लाने के लिए कहा था। दोनों बाइक से निकले। चकरपुर मंडी के पास एक तेज रफ्तार गाड़ी ने उनकी बाइक पर टक्कर मार दी। वहीं आगे एक ट्रक चल रहा था। बाइक लेकर बेटा ट्रक के नीचे आ गया और ट्रक उसके ऊपर से निकल गया। जिसके कारण बेटे की मौके पर मौत हो गई। वहीं भतीजा पीयूष चुटहिल हुआ है। घटना में पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
14 Dec 2025
13 Dec 2025
12 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
14 Dec 2025 22:42:57
School Holiday: साल के आखिरी महीने दिसंबर का दूसरा सप्ताह अब समाप्त होने जा रहा है। इसके साथ ही उत्तर...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List