ईद-उल-फितर पर पुलिस आयुक्त व जिलाधिकारी ने दी मुबारकबाद
निरीक्षण के दौरान ड्यूटी में लगे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया
On
कानपुर।
कानपुर नगर में ईद उल फितर का त्योहार हर्षोल्लास पूर्वक व शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। प्रशासन व पुलिस द्वारा सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए थे। काफी बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। तथा ड्रोन से भी निगरानी रखी जा रही थी। इस बीच बड़ी ईदगाह पहुंच कर पुलिस आयुक्त अखिल कुमार व जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सभी व्यवस्थाओं को परखा व मुस्लिम अधिकारियों व समुदाय को ईद की मुबारकबाद दी।

दिनांक 31 मार्च को ईद_उल_फितर के शुभ अवसर पर पुलिस आयुक्त अखिल कुमार एवं जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने पुलिस बल के साथ कानपुर नगर के विभिन्न ईदगाहों, मस्जिदों एवं मुख्य मार्गों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी में लगे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वे शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतर्क एवं मुस्तैद रहें तथा आमजन को सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराएं।
इसके साथ ही सेंट्रल जोन स्थित मरकज़ी ईदगाह पहुंचकर पुलिस आयुक्त एवं जिलाधिकारी ने बच्चों को स्नेह पूर्वक गोद में उठाकर ईद की मुबारकबाद दी तथा मुस्लिम पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नमाजियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) हरीश चन्दर, पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) श्री एस. एम. कासिम आबिदी, पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल) दिनेश त्रिपाठी तथा स्थानीय पुलिस बल भी उपस्थित रहे।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
16 Dec 2025
15 Dec 2025
15 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
16 Dec 2025 21:35:59
Kal Ka Mausam: देशभर में मौसम इस समय लगातार करवट बदल रहा है। कहीं शीत लहर लोगों को ठिठुरा रही...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List