महिला सशक्तिकरण की नई पहल: सुपौल में शुरू हुआ महिला संवाद कार्यक्रम, पहले ही दिन 3500 से अधिक महिलाओं ने लिया भाग
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शुभारंभ किए गए "महिला संवाद कार्यक्रम
सुपौल, शुक्रवार- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा पटना से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शुभारंभ किए गए "महिला संवाद कार्यक्रम" की गूंज अब सुपौल जिले में भी सुनाई देने लगी है। पटना से संवाद रथ को हरी झंडी दिखाकर इस महाअभियान की शुरुआत की गई, जिसका उद्देश्य महिलाओं को राज्य सरकार की योजनाओं से जोड़ना और उनकी अपेक्षाओं को सुनकर समाधान करना है।
सुपौल में आज इस कार्यक्रम का आगाज़ जिला पदाधिकारी श्री कौशल कुमार ने सदर प्रखंड के चानसिंह पट्टी में किया। इस मौके पर अपर समाहर्ता श्री कलिम अंसारी समेत 300 से अधिक महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक श्री विजय कुमार साहनी द्वारा किया गया।
सुपौल में आज इस कार्यक्रम का आगाज़ जिला पदाधिकारी श्री कौशल कुमार ने सदर प्रखंड के चानसिंह पट्टी में किया। इस मौके पर अपर समाहर्ता श्री कलिम अंसारी समेत 300 से अधिक महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक श्री विजय कुमार साहनी द्वारा किया गया।

आज जिले के कुल 17 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित हुए, जिसमें 3500 से अधिक महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के दौरान ऑडियो-वीडियो प्रस्तुतियों के माध्यम से राज्य सरकार की योजनाओं और अब तक महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए गए प्रयासों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही योजनाओं से लाभान्वित महिलाओं ने मंच से अपने जीवन में आए सकारात्मक बदलाव साझा किए।
कार्यक्रम के तहत महिलाओं को एक खुला मंच प्रदान किया गया, जहाँ वे न सिर्फ अपनी समस्याएं रख रहीं हैं, बल्कि शासन से जुड़ी अपनी अपेक्षाएं और सुझाव भी साझा कर रही हैं। उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा इन सभी सुझावों का दस्तावेजीकरण किया जा रहा है। जिला स्तर पर हल योग्य समस्याओं का स्थानीय समाधान किया जाएगा, वहीं नीति से जुड़ी अपेक्षाएं राज्य सरकार को भेजी जाएंगी।
जिला पदाधिकारी श्री कौशल कुमार ने अपने संबोधन में कहा, “योजनाएं सरकार बनाती है, लेकिन उनका लाभ तभी संभव है जब हम आपके साथ सीधे संवाद करें। यह कार्यक्रम इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” उन्होंने बताया कि महिलाओं को वितरित किए गए लीफलेट्स के माध्यम से उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है।
सुपौल जिले में महिला संवाद कार्यक्रम आगामी 58 दिनों तक चलेगा, जिसके तहत जिले के कुल 1955 ग्राम संगठनों में यह आयोजन किया जाएगा। यह पहल निश्चित रूप से महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
14 Dec 2025
13 Dec 2025
12 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
14 Dec 2025 22:42:57
School Holiday: साल के आखिरी महीने दिसंबर का दूसरा सप्ताह अब समाप्त होने जा रहा है। इसके साथ ही उत्तर...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List