विधायक ने महिला दिवस पर किया महिलाओं को सम्मानित 

विधायक ने महिला दिवस पर किया महिलाओं को सम्मानित 

कानपुर। सलिल विश्नोई द्वारा जवाहर नगर में विधायक विकास निधि से बनी सीसी रोड का लोकार्पण एवं महिला दिवस पर भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में विभिन्न क्षेत्रों की अग्रणी महिलाओं का सम्मान किया गया। आज दिनांक 8 मार्च  को विधायक सलिल विश्नोई ने सीसामऊ विधान सभा के वार्ड 5 जवाहर नगर में विधायक विकास निधि से बनी सी. सी सड़क एवं इण्टरलाकिंग फुटपाथ का लोकार्पण किया।
 
इस अवसर पर भाजपा नेताओं, पार्षदों सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।तत्पश्चात महिला दिवस पर भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित महिला सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि को रूप में शामिल होकर विश्नोई ने विभिन्न क्षेत्रों की अग्रणी महिलाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में महापौर प्रमिला पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण, अनीता गुप्ता, वन्दना गुप्ता, उपस्थित रहे। गीता कपूर, दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
 
 

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel