कुशीनगर : पडरौना गौशाला में हो रहा गौ सेवा कार्य प्रशंसनीय – अतुल सिंह

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

कुशीनगर। नगरपालिका परिषद पडरौना क्षेत्र स्थित कान्हा गौशाला में शनिवार को गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने निरीक्षण किया। उनके साथ नपाध्यक्ष विनय जायसवाल भी मौजूद रहे, जिन्होंने पूरे दौरे के दौरान अग्रणी भूमिका निभाते हुए गौशाला की व्यवस्थाओं से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई। निरीक्षण के दौरान अतुल सिंह ने गौशाला में मौजूद सुविधाओं, साफ-सफाई, गौवंश के लिए चारे-पानी की उपलब्धता, स्वास्थ्य सेवाओं तथा सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि गौशाला में व्यवस्थाएँ संतोषजनक हैं और यहाँ के प्रबंधन द्वारा किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं। अतुल सिंह ने गौशाला प्रबंधन की तारीफ़ करते हुए कहा कि नगर पालिका परिषद द्वारा गौवंश संरक्षण एवं उनकी सेवा के लिए जो प्रयास किए जा रहे हैं, वे प्रशंसनीय हैं। उन्होंने आगे भी इसी तरह गुणवत्तापूर्ण व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। 

 

उर्वरक की अनियमित बिक्री पर विक्रेता के विरुद्ध एफआईआर दर्ज Read More उर्वरक की अनियमित बिक्री पर विक्रेता के विरुद्ध एफआईआर दर्ज

नपाध्यक्ष विनय जायसवाल ने बताया कि गौशाला में प्रतिदिन गौवंश के लिए पर्याप्त चारा, स्वच्छ पानी और स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था सुनिश्चित की जाती है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका की प्राथमिकता गौवंश की सुरक्षा और बेहतर देखभाल है। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम का माहौल सकारात्मक रहा और गौशाला की व्यवस्था को लेकर उपाध्यक्ष द्वारा व्यक्त संतोष ने प्रबंधन टीम का उत्साह और बढ़ा दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उनके साथ नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल सीवीओ डॉ विधाराम वर्मा डॉ विनय सिंह डॉ ईशान आनंद एल ई ओ रामाश्रय सभासद प्रतिनिधि सोनु कुशवाहा राजेन्द्र सिंघल अशोक अग्रवाल नोबुल अग्रवाल प्रदीप गोयल मृत्युंजय दीक्षित सनी मिश्रा आलोक विश्वकर्मा नीरज मिश्रा ब्रजेश शर्मा बोध चौबे विनय पांडेय अजय शर्मा चंचल चौबे अमरनाथ पांडेय सर्वेश जायसवाल अंकित अग्रवाल विनय मद्धेशिया आकाश वर्मा सचिन साहा अशोक गुप्ता कृष्णा सैनी रामबेलास यादव गौरव रौनियार आनंद रावत अमर शर्मा हरिलाल यादव अशोक जायसवाल मन्नू मद्धेशिया सहित अन्य उपस्थित रहे।

 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें