कूड़ा जलाने की घटनाएं उजागर, नगर निगम की सख्त कार्रवाई — दो संस्थाओं पर ₹10,000–₹10,000 का जुर्माना

जोन 3 में व्यापक लापरवाही, LSA पर ₹10,000 का जुर्माना

Swatantra Prabhat Picture
Published On

लखनऊ।

नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर लखनऊ नगर निगम ने शहर में स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विशेष अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को जोन 3 और जोन 8 में हुए व्यापक निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर गंदगी, कूड़े के ढेर और कूड़ा जलाने की घटनाएं सामने आईं। इन गंभीर लापरवाहियों पर निगम ने दोनों जोनों में संबंधित संस्थाओं पर ₹10,000–₹10,000 का जुर्माना लगाया है।

जोन 3 में व्यापक लापरवाही, LSA पर ₹10,000 का जुर्माना


जोन 3 के जोनल सेनेटरी अधिकारी श्री मनोज यादव की टीम ने पुरनिया चौराहा, पुरनिया फ्लाईओवर और सेक्टर-डी, अलीगंज क्षेत्र का निरीक्षण किया। पुरनिया चौराहा पर पिंक पुलिस बूथ के पास कूड़ा जमा मिला और डिवाइडर पर घास अत्यधिक बढ़ी हुई पाई गई। फ्लाईओवर के किनारे पुराने कूड़े का ढेर मिलने से स्पष्ट हुआ कि रोड स्वीपिंग मशीन से नियमित सफाई नहीं हो रही है।

जोन 3 में व्यापक लापरवाही, LSA पर ₹10,000 का जुर्माना

चैत्र नवरात्रि के अवसर पर मां अलोप शंकरी देवी मंदिर में  भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन Read More चैत्र नवरात्रि के अवसर पर मां अलोप शंकरी देवी मंदिर में  भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड (एम.एस. 137-138) के समीप नालियों में कूड़ा और मिट्टी जमी मिली। सेक्टर-Q मुख्य मार्ग पर शिव वाटिका के सामने कूड़े के ढेर के बीच कई स्थानों पर आग लगी हुई पाई गई, जो NGT मानकों का खुला उल्लंघन है। व्यावसायिक क्षेत्रों में रात्रिकालीन सफाई न होने के कारण लोग कूड़े में आग लगा देते हैं। इन लापरवाहियों के चलते नगर निगम ने लखनऊ स्वच्छता अभियान (LSA) पर ₹10,000 का जुर्माना लगाया।

कोन क्षेत्र में  प्रसिद्ध बेचू वीर धाम ,  रामनवमी से मेला शुरू Read More कोन क्षेत्र में प्रसिद्ध बेचू वीर धाम , रामनवमी से मेला शुरू

जोन 8 में भी दिखी गंदगी, लॉयन एनवायरो पर ₹10,000 का जुर्माना


जोन 8 के जोनल सेनेटरी अधिकारी श्री जितेंद्र गांधी ने SFI टीम के साथ सुबह 7:30 बजे निरीक्षण किया। तेलीबाग स्थित लेबर अड्डा क्षेत्र में जगह-जगह कूड़ा बिखरा मिला तथा शौचालय से थोड़ी दूरी पर कूड़े में आग सुलगती पाई गई। यह पर्यावरणीय नियमों का गंभीर उल्लंघन माना गया।

जल जीवन मिशन योजना हुआ फेल 'हाथी का दांत' साबित हो रही पानी की टंकियां Read More जल जीवन मिशन योजना हुआ फेल 'हाथी का दांत' साबित हो रही पानी की टंकियां

मौके पर लापरवाही पाए जाने पर संस्था लॉयन एनवायरो पर तत्काल ₹10,000 का अर्थदंड लगाया गया और क्षेत्र की तुरंत सफाई के निर्देश दिए गए।

"स्वच्छता में लापरवाही बर्दाश्त नहीं" — नगर आयुक्त


नगर आयुक्त गौरव कुमार ने कहा कि शहर में स्वच्छता व्यवस्था को प्राथमिकता दी जा रही है और कूड़ा जलाने, गंदगी फैलाने या सफाई कार्य में लापरवाही करने वाले किसी भी व्यक्ति या संस्था के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

नगर निगम ने बताया कि शहर को स्वच्छ, स्वस्थ और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए सभी जोनों में अभियान लगातार जारी रहेगा।

About The Author

Post Comments

Comments