Haryana Winter Session: हरियाणा में इस दिन से शुरू होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र, विपक्ष घेरने की तैयारी में

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana Winter Session: हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र 18 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है। मुख्यमंत्री नायब सैनी की 2 दिसंबर को चंडीगढ़ में मंत्रियों के साथ हुई बैठक में इस तारीख पर सहमति बनी है। हालांकि इस पर अंतिम मुहर 8 दिसंबर को होने वाली कैबिनेट बैठक में लगाई जाएगी।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अपने सहयोगी मंत्रियों के साथ सत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। सरकार सत्र को सुचारू रूप से चलाने के लिए पहले से ही तैयारी कर रही है और सभी अधिकारियों को इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

इस बार का विंटर सेशन काफी हंगामेदार रहने की संभावना है। विपक्ष कम से कम चार प्रमुख मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बना रहा है। ऐसे में सरकार की ओर से सदन में कुछ हद तक डिफेंसिव रुख अपनाए जाने की उम्मीद है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments