Haryana: हरियाणा की इस यूनिवर्सिटी में 3 प्रोफेसरों को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा के जींद स्थित चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी (CRSU) में अंग्रेजी विभाग के तीन प्रोफेसरों पर छात्राओं के यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगे हैं। एक छात्रा द्वारा वॉट्सऐप चैट के माध्यम से किए गए खुलासे के बाद मामला सामने आया। आरोप है कि एक प्रोफेसर छात्रा पर दबाव बनाकर उससे अश्लील बातें करता था और उसकी सुंदरता तथा कपड़ों पर अनुचित टिप्पणियां करता था।

तीन प्रोफेसर हुए निलंबित

सेक्स के बाद ब्लैकमेल: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने पुलिस को हनीट्रैप गैंग पर नकेल कसने का आदेश दिया Read More सेक्स के बाद ब्लैकमेल: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने पुलिस को हनीट्रैप गैंग पर नकेल कसने का आदेश दिया

घटना सामने आने के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए विभाग के तीन प्रोफेसरों को निलंबित कर दिया है। शिकायत मुख्यमंत्री और राज्यपाल को भी भेजी गई है। छात्रों द्वारा दी गई लिखित शिकायत में स्पष्ट उल्लेख है कि संबंधित प्रोफेसर छात्राओं से गलत तरीके से बातचीत करते थे।

लालगंज में सरकारी गड़ही पर अवैध कब्जा, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल; केंद्र के सख्त कानून के बीच बढ़ा विवाद Read More लालगंज में सरकारी गड़ही पर अवैध कब्जा, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल; केंद्र के सख्त कानून के बीच बढ़ा विवाद

छात्रों का विरोध, ABVP का प्रदर्शन

गुजरात : हॉस्टल में मासूमों के साथ हो रहा था गंदा काम, शिकायत दर्ज Read More गुजरात : हॉस्टल में मासूमों के साथ हो रहा था गंदा काम, शिकायत दर्ज

मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के छात्रों ने इस घटना के विरोध में यूनिवर्सिटी परिसर में प्रदर्शन किया और आरोपी प्रोफेसरों का पुतला फूंका। ABVP के पदाधिकारियों ने बताया कि छात्राओं के साथ लंबे समय से इस तरह की घटनाएं हो रही थीं, जिन्हें अब खुलकर सामने लाया गया है।

कुलपति ने की जांच की घोषणा

27 नवंबर को अंग्रेजी विभाग की 50 से अधिक छात्राओं ने कुलपति रामपाल सैनी से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कुलपति ने तुरंत निलंबन के आदेश दिए और इंटरनल जांच कमेटी का गठन किया।

कुलपति ने कहा कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो ऐसे शिक्षकों को न केवल CRSU में, बल्कि पूरे देश में कहीं भी नौकरी नहीं करने दी जाएगी। उन्होंने घटना को शिक्षक समाज के लिए शर्मनाक बताया और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का आश्वासन दिया।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments