IAS Success Story: ASI की बेटी बनीं आईएएस अफसर, पढ़ें रूपल राणा की सक्सेस स्टोरी

Sandeep Kumar  Picture
Published On

IAS Success Story: जब इरादे मजबूत हों और लक्ष्य साफ हो, तो हालात चाहे जैसे भी हों, सफलता का रास्ता जरूर निकलता है। ऐसी ही प्रेरक कहानी है दिल्ली पुलिस में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात जसवीर राणा की बेटी आईएएस रूपल राणा की, जिन्होंने कड़ी मेहनत, धैर्य और आत्मविश्वास के बल पर देश की सबसे कठिन परीक्षा यूपीएससी में सफलता हासिल की।

कम उम्र में मां का साया उठा

रूपल राणा की सफलता की कहानी आसान नहीं रही। बचपन में ही मां का साया सिर से उठ गया, जब उन्हें मां के आंचल की सबसे ज्यादा जरूरत थी। ऐसे समय में उनके पिता जसवीर राणा ने मां और पिता – दोनों की भूमिका निभाई। पिता का मजबूत सहारा और भाई-बहनों का साथ रूपल के लिए सबसे बड़ी ताकत बना। पारिवारिक जिम्मेदारियों और भावनात्मक संघर्षों के बावजूद उन्होंने पढ़ाई से कभी समझौता नहीं किया।

पढ़ाई में शुरू से रहीं अव्वल

रूपल की शुरुआती पढ़ाई बागपत के जेपी पब्लिक स्कूल से हुई, जहां उन्होंने 10वीं कक्षा तक शिक्षा प्राप्त की और हाई स्कूल में 10 CGPA हासिल किए। इसके बाद 11वीं और 12वीं की पढ़ाई उन्होंने पिलानी से पूरी की। आगे चलकर उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के देशबंधु कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई की और वहां भी यूनिवर्सिटी टॉपर रहीं।

यूपीएससी में दो बार असफलता, फिर भी नहीं टूटा हौसला

शैक्षणिक जीवन में शानदार प्रदर्शन के बावजूद यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा में रूपल को शुरुआती प्रयासों में असफलता का सामना करना पड़ा। दो बार असफल होने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी। अपनी गलतियों का विश्लेषण किया, रणनीति बदली और नई ऊर्जा के साथ तैयारी में जुट गईं। यही जज्बा आगे चलकर उनकी सबसे बड़ी ताकत बना।

अंकपत्र पाकर खिले बच्चों  के चेहर Read More अंकपत्र पाकर खिले बच्चों  के चेहर

यूपीएससी 2024 में 26वीं रैंक हासिल

लगातार मेहनत और आत्ममंथन का नतीजा आखिरकार रंग लाया। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 में रूपल राणा ने ऑल इंडिया रैंक 26 हासिल कर ली। इस सफलता के साथ ही उनका आईएएस अधिकारी बनने का सपना पूरा हो गया और उन्होंने अपने पिता का नाम रोशन किया।

रोजगार मेले में 572 युवाओं को मिली नौकरी, 17 कंपनियों ने लिया हिस्सा Read More रोजगार मेले में 572 युवाओं को मिली नौकरी, 17 कंपनियों ने लिया हिस्सा

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें