राशन पाकर खुश हुए बच्चे, शचि सिंह ने जरूरतमंद बच्चों के साथ बांटी खुशियां

Swatantra Prabhat Picture
Published On

राशन पाकर खुश हुए बच्चे, शचि सिंह ने जरूरतमंद बच्चों के साथ बांटी खुशियां



बाराबंकी। 

उप्र एहसास फूड बैंक की बाराबंकी इकाई के 52वें माह का राशन किट जरूरतमंद बेसहारा 70 बच्चो को प्रदान किया गया। राशन वितरण समारोह में एहसास की महासचिव शचि सिंह ने बच्चों से बातें की,उनके साथ खुशियां बांटी और पढ़ने के लिए प्रेरित किया। 

शचि सिंह ने बच्चों को अपने हाथों से राशन किट देते हुए कहा कि इन बच्चों की पढ़ाई में जिस तरह की मदद की आवश्यकता होगी उसे उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। बच्चों की पढ़ाई बाधित नही होनी चाहिए।  फ़ूड बैंक के संयोजक रत्नेश कुमार ने सभी बच्चों को राशन किट देते हुए बच्चों को पढ़ने व आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी। 

फूड बैंक के संयोजक रत्नेश कुमार ने सभी दानदाताओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी से अपील किया कि जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिए यथा सम्भव राशन दान करें।  हमारी टीम जरूरतमंद बच्चों और दानदाताओं के बीच सेतु का काम कर रही है।

मीरजापुर में मौसम ने बदली करवट, चक्रवाती तूफान का दिखा असर Read More मीरजापुर में मौसम ने बदली करवट, चक्रवाती तूफान का दिखा असर

 इस अवसर पर चाइल्ड लाइन जिला समन्वयक जियालाल, प्रदीप कुमार, अमित कुमार, उमादेवी, सीमा, जीनत बेबी, फ़कीरेलाल, अंचल कुमार, उपकेंद्र बनीकोडर टीम लीडर अवधेश कुमार, टीम सदस्य राम कैलाश, अखिलेश कुमार, अंजली जायसवाल, वंदना देवी ने बच्चो को बुलाने में योगदान दिया।

चार वर्ष से हलिया ब्लॉक में जमे एडीओ पंचायत, विभागीय कार्यप्रणाली पर उठे सवाल Read More चार वर्ष से हलिया ब्लॉक में जमे एडीओ पंचायत, विभागीय कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें