अनियंत्रित बालू लदा ट्रक पलटा ड्राईवर बाल बाल बचा खलासी व चालक

Swatantra Prabhat Picture
Published On

अनियंत्रित बालू लदा ट्रक पलटा ड्राईवर बाल बाल बचा खलासी व चालक



रिपोर्ट/राज कुमार शर्मा 

 खजनी /सिकरीगंज।

थाना क्षेत्र के डड़िहथ गांव के समीप सिकरीगंज बेलघाट रोड पर आज सोमवार की रात 4बजे भोर में बालू लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ड्राईवर एवं खलासी बाल बाल बच गए ट्रक पर लदा बालू पूरी तरह से खेत में पसर  गया।

 मिली जानकारी के मुताबिक कुआनो नदी से बालू लेकर आ रहा ट्रक UP53 ET 1510 गोबिंदपुर गांव  से आगे बढ़ा और डड़िहथ के समीप पहुंचा ट्रक  अनियंत्रित होने के बाद  रोड के किनारे पलट गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।  ओवर लोड बालू लदे ट्रक के पलटने की वजह  ट्रक छमता से अधिक  बालू लोड   बताया जा रहा है।

स्टैंड पंखे में उतरे करंट की चपेट में आई महिला की मौत Read More स्टैंड पंखे में उतरे करंट की चपेट में आई महिला की मौत

ज्ञात हो कि इस समय कुआनों नदी से अवैध रूप से बालू खनन जोर शोर से जारी है। 3 बजे रात से ही ओवर लोड बालू लदे ड्रक का संचालन शुरू हो जाता हैं। बकायदे त्रिपाल से ढक कर  ले जाते है। जिससे ये मालूम न हो कि बालू लादा है ,ओवर लोड के कारण सड़क भी छतिग्रत हो रही है। खास कर बालू की गाड़ियां ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ा रही है। 

निगोहां में फर्जी दस्तावेज के सहारे पैतृक मकान हड़पने का आरोप Read More निगोहां में फर्जी दस्तावेज के सहारे पैतृक मकान हड़पने का आरोप

पकड़े जाने की डर से अधिकतर बालू की गाड़ियां भोर में चलती है। खास बात ये है कि ट्रकों पर क्षमता से तीन - चार गुना अधिक बालू ढ़ोया जा रहा है। जो  परिचालन नियम के विरूद्ध है लेकिन वाहन चालकों में पुलिस प्रशासन और कानून का कोई डर नहीं है।

कांवड़ यात्रा से लौटकर मूर्ति विसर्जन करने गया युवक यमुना में डूबा Read More कांवड़ यात्रा से लौटकर मूर्ति विसर्जन करने गया युवक यमुना में डूबा

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें