जानलेवा हमला करने की घटना में संलिप्त 02 अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डण्डा बरामद
On
स्वतंत्र प्रभात
गोंडा।
पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक गोंडा राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी तरबगंज सौरभ वर्मा के नेतृत्व में थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-538/23, धारा 307, 506 भादवि से सम्बन्धित घटना में संलिप्त 02 अभियुक्तों- 01. उत्तम मिश्रा, 02. रंजीत कुमार दूबे को थाना वजीरगंज के अशोकपुर टिकिया रोड से गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डण्डा बरामद किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 27.12.2023 को रात्रि करीब 01.00 बजे थाना वजीरगंज को वादिनी ने सूचना दी की पुरानी रंजीश को लेकर विपक्षी ने मेरे पिता संतराम को जान से मारने की नियत से लोहे की राड से उनके सिर पर मार दिया है । घटना के सम्बन्ध में थाना वजीरगंज में मु0अ0सं0-538/23, धारा 307, 506 भादवि बनाम उत्तम मिश्रा के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना को अत्यन्त गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा टीमों का गठन किया गया। जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष वजीरगंज को गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था ।
पुलिस की कार्यवाही
वादिनी खुशी पाण्डेय की तहरीर पर थाना वजीरगंज में मु0अ0सं0-538/23, धारा 307, 506 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित टीमें ने अथक प्रयास कर मुखबिर खास की सूचना पर आज 28.12.2023 को अशोक टिकिया रोड से 02 अभियुक्तों- 01. उत्तम मिश्रा, 02. रंजीत कुमार दूबे को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डण्डा बरामद किया गया।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
14 Dec 2025
13 Dec 2025
12 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
14 Dec 2025 22:42:57
School Holiday: साल के आखिरी महीने दिसंबर का दूसरा सप्ताह अब समाप्त होने जा रहा है। इसके साथ ही उत्तर...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List